सिनेमा अनलॉक:केंद्र ने एक फरवरी से पूरी क्षमता के साथ सिनेमाघर खाेलने के दिए निर्देश, काेविड-19 काे लेकर अनलॉक में अब मिलेगी और राहत: रांची
- झारखंड सरकार ने अब तक नहीं लिया है सिनेमाघर खोलने पर फैसला
- अभी स्विमिंग पूल सिर्फ खिलाड़ियाें के लिए और सिनेमाघराें काे 50% दर्शक संख्या के साथ ही खाेलने की अनुमति
देश में कोरोना महामारी काे लेकर लगाई गई पांबिदयाें में ढील के तहत नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें स्विमिंग पूल काे अब सभी के लिए खाेलने और सिनेमाघराें काे पूरी दर्शक संख्या के साथ खाेलने की अनुमति दी गई है। अभी तक स्विमिंग पूल सिर्फ खिलाड़ियाें के लिए और सिनेमाघराें काे 50% दर्शक संख्या के साथ ही खाेलने की अनुमति है। हालांकि झारखंड सरकार ने अब तक सिनेमाघर खोलने का फैसला नहीं लिया है। अनलाॅक के नए दिशा-निर्देश एक फरवरी से 28 फरवरी तक के लिए जारी किए गए हैं।
स्विमिंग पूल को लेकर खेल मंत्रालय और सिनेमाघराें काे लेकर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से एसओपी जारी की जाएगी। इसके साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय, गृह मंत्रालय के साथ विमर्श कर फैसला लेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी अनलाॅक के दिशा-निर्देश में कहा गया है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को काेराेना संक्रमण राेकने के लिए नियमाें और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करना जरूरी है। दिशा-निर्देशों के मुताबिक सामाजिक, धार्मिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक आयोजनों के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मानक संचालन प्रक्रिया के मुताबिक इजाजत दी जाएगी।
काेराेना से जंग- झारखंड में सिर्फ 60 फीसदी टीकाकारण, बिहार और ओडिशा हमसे आगे
झारखंड में काेराेना का टीका लगाने के लिए केंद्राें की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। राज्य में 48 केंद्राें पर टीका लगाने का काम शुरू हुआ था। अब 95 केंद्राें पर टीके लगाए जा रहे हैं। बुधवार काे 5587 डाॅक्टराें और स्वास्थ्यकर्मियाें ने टीके लगवाए। हालांकि 9414 लाेगाें काे टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। यानी टीकाकरण सिर्फ 59 फीसदी रहा। रांची में छह केंद्राें पर 432 लाेगाें काे टीके लगे जबकि सबसे ज्यादा 745 लाेगाें काे पलामू में टीके लगाए गए। इनमें 22 लाेगाें में मामूली साइड इफेक्ट दिखा। राज्य में अब तक 18,422 लाेगाें काे टीके लगाए जा चुके हैं। हालांकि अब तक 30831 लोगों (60%) को टीके लगाने का लक्ष्य का था।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें