काेराेना जंग:सीओ, बीडीओ, पंचायत सेवक व मनरेगा कर्मी को मिलेगा टीका; सूचना प्रपत्र भरकर जिले के डीआरसीएचओ के पास जमा करें: धनबाद
कर्मचारी समेत काेविड 19 महामारी के दाैरान सक्रिय भूमिका निभाने वालेे अधिकारी व कर्मचारी शामिल
काेराेना से जंग में सक्रिय भागीदारी निभानेे वालेे प्रशासन केे कर्मचारी भी फ्रंट लाइन वर्कर हैं। हेल्थ केयर वर्कर्स के साथ इन्हेंं भी टीका लगाया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन झारखंंड के अभियान निदेशक ने डीसी और सिविल सर्जन काे पत्र भेजकर काेविड प्रबंधन में लगे अधिकारियों व कर्मचारियाेें का डाटा काेविन पाेर्टल पर अपलाेड करनेे काे कहा है।
इसके लिए अधिकारी, कर्मचारियाेंं काे सूचना प्रपत्र भरकर जिले के डीआरसीएचओ के पास जमा कराने हैं।
जारी पत्र के अनुसार काेविड प्रबंधन में फ्रंट लाइन वर्कर की भूमिका में अंंचल अधिकारी, प्र्रखंंड विकास पदाधिकारी, सीडीपीओ, पंचायत सेवक, मनरेगा कर्मचारी, सभी इंसीडेंट कमांडर, सर्विलांस टीम केे सभी सदस्य, सभी चेक पाेस्ट पर नियुक्त पदाधिकारी, कंटेनमेंट जाेन में नियुक्त पदाधिकारी व कर्मचारी, कंट्राेल रूम में नियुक्त पदाधिकारी और कर्मचारी समेत काेविड 19 महामारी के दाैरान सक्रिय भूमिका निभाने वालेे अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें