शेयर मार्केट LIVE:सेंसेक्स 359 अंक फिसला, इंडेक्स 47 हजार के स्तर पर पहुंचा, बैंकिंग और IT शेयरों ने बनाया दबाव: मुंबई
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) डेटा के मुताबिक 27 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध 1,688.22 करोड़ रु. और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3.38 करोड़ रु. के शेयर बेचे थे।
वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट के चलते घरेलू बाजार भी दबाव में है। BSE का सेंसेक्स 47 हजार और निफ्टी 13,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। गिरावट का यह लगातार 5वां दिन है। इस दौरान सेंसेक्स ऑलटाइम हाई से तीन हजार अंकों से ज्यादा फिसल गया है। इंडेक्स 21 जनवरी को 50,184 पर पहुंचा था।
सुबह 09:36 बजे सेंसेक्स 359 अंकों की गिरावट के साथ 47,050.52 पर कारोबार कर रहा है। इसमें पावर ग्रिड और HDFC बैंक के शेयर सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर हैं। शेयरों में 2-2% से ज्यादा की गिरावट है। जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 2,075 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 774 शेयर बढ़त और 1,216 गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। चौतरफा गिरावट के चलते लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी घटकर 188.77 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो 27 जनवरी को 189.59 लाख करोड़ रुपए था।
इसी तरह NSE का निफ्टी इंडेक्स भी 118.20 अंक नीचे 13,849.30 पर कारोबार कर रहा है। गिरावट में बैंकिंग और मेटल शेयर सबसे आगे हैं। HDFC बैंक, कोटक बैंक और एसबीआई के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की है। निफ्टी बैंक और IT इंडेक्स में 1-1% से ज्यादा की गिरावट है।
अप्रैल-नवंबर के दौरान FDI निवेश 22% बढ़ा
सरकारी डेटा के मुताबिक पिछले साल अप्रैल-नवंबर के दौरान फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) निवेश 58.37 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में निवेशित 47.67 अरब डॉलर की तुलना में 22% ज्यादा है। 8 महीनों के दौरान FDI का यह आंकड़ा हाइएस्ट है। डेटा के मुताबिक इसी अवधि में शेयर बाजार में FDI 43.85 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल से 37% ज्यादा रहा।
28 जनवरी को ये कंपनियां पेश करेंगी तिमाही नतीजे
आज मारुति सुजुकी इंडिया, ल्यूपिन, इंटरग्लोब एविएशन, कोलगेट पामलिव, आरती इंडस्ट्रीज, कोफोर्ज, कमिंस इंडिया, टाटा केमिकल, टीवीएस मोटर कंपनी, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस, IDBI बैंक, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज सहित 129 कंपनियां दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।
वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट
28 जनवरी को वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट है। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.23%, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.50%, हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग 2.16% नीचे कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.55% और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज 2.22% फिसल गए हैं। इससे पहले अमेरिकी बाजारों में भी भारी बिकवाली रही थी। डाओ जोंस, नैस्डैट और S&P 500 इंडेक्स 2-2% ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे।
तीन महीने में पहली बार अमेरिकी बाजार एक दिन में इतना फिसला। इसके अलावा यूरोपियन मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई। इसमें जर्मनी का DAX इंडेक्स 1.81% ऊपर, ब्रिटेन का FTSE 1.30% और फ्रांस CAC इंडेक्स 1.16% नीचे बंद हुए थे।
FII जमकर बेच रहे शेयर
27 जनवरी को सेंसेक्स 937.66 अंकों की गिरावट के साथ 47,409.93 पर और निफ्टी 271.40 अंक नीचे 13,967.50 पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध 1,688.22 करोड़ रु. और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3.38 करोड़ रु. के शेयर बेचे थे।
09:31 AM सेंसेक्स 423.36 अंकों की गिरावट के साथ 46,986.57 पर और निफ्टी 114.10 अंक नीचे 13,853.40 पर कारोबार कर रहा है।
09:29 AM BSE बैंक इंडेक्स में 1.59% की गिरावट है। इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 2.51% की गिरावट है। वहीं, फेडरल बैंक का शेयर 1.86% की बढ़त है।
09:23 AM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 24 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सन फार्मा का शेयर सबसे ज्यादा 2.88% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, ONGC के शेयर में 1.34% की बढ़त है।
09:15 AM BSE सेंसेक्स 575.36 अंकों की गिरावट के साथ 46,834.57 पर और निफ्टी 157.10 अंक नीचे 13,810.40 पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल






Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें