मौसम की करवट:अभी 2 दिन राहत, रांची में 21-22 को 9 डिग्री से नीचे जा सकता है न्यूनतम तापमान; उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाएं घटाएंगी न्यूनतम पारा
- *मौसम में हो रहे परिवर्तन से मौसमी बीमारियां भी बढ़ने लगी
- *अस्पतालों में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज बढ़े
रांची समेत राज्य में अभी दो दिन कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी। इसकी वजह न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन 21 जनवरी से ठंड एक बार फिर अपने उफान पर होगा। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में दो दिन बाद उत्तर-पश्चिम से आने वाली हवाएं चलने लगेंगी, जिससे ठंड में एक बार फिर इजाफा होने के आसार हैं।
19 और 20 जनवरी को रांची का अधिकतम तापमान जहां 26 डिग्री और न्यूनतम 13 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, वहीं 21 और 22 जनवरी को अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री से नीचे जाने के आसार हैं। सोमवार को डालटनगंज रांची से अधिक ठंडा रहा। रांची में न्यूनतम पारा 9.1 डिग्री रहा, वहीं डालटनगंज में 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
इधर, मौसम में हो रहे परिवर्तन से मौसमी बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। अस्पतालों में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज बढ़े हैं।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें