मुद्दों पर मंथन:सीएम दिल्ली प्रवास पर- कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और गृह मंत्री अमित शाह से मिले
- *कोयला मंत्री- कोल ब्लॉक की नीलामी में सहयोग करे झारखंड
- *हेमंत- कोयला कंपनियों से बकाया 50 हजार करोड़ मिले
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का चार दिनी दिल्ली प्रवास राजनीतिक और केंद्र सरकार से जुड़े मुद्दों पर काफी मायने रखता है। रविवार को दिल्ली गए सीएम सोमवार को केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिले।
राज्य सरकार के सुप्रीम कोर्ट जाने से नीलामी में बाधा आ रही है। इस पर सीएम ने सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही राज्य में कोयला खनन कर रहीं कंपनियों के यहां बकाए का मुद्दा भी उठाया। कहा कि कोयला कंपनियां जमीन का लगान व सेस का भुगतान नहीं कर रही हैं। इस मद में 40-50 हजार करोड़ रुपए बकाया हैं। इसलिए कोयला मंत्रालय से आग्रह है कि वह बकाए का भुगतान कराए।
देश की ऊर्जा जरूरतों में झारखंड की बड़ी भूमिका
देश की ऊर्जा जरूरतों में झारखंड बड़ी भूमिका निभाता है। राज्य सरकार के सहयोग के बिना जरूरतें पूरी नहीं हो सकतीं। इसलिए कोल ब्लॉक नीलामी में सहयोग जरूरी है।
-प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय कोयला मंत्रीखनन कर गड्ढे न भरने से पर्यावरण को क्षति
खनन के बाद कोयला कंपनियां गड्ढे नहीं भरती हैं। इससे पर्यावरण काे भारी नुकसान हो रहा है। खनन का लाभ झारखंड को नहीं मिल रहा है। लोग प्रदूषण झेलने को विवश हैं।
-हेमंत सोरेन, सीएम, झारखंडसुबह सोनिया-राहुल गांधी से मिले, देर रात शाह से हुई मुलाकात
- सीएम ने सोनिया गांधी को झारखंड के विकास का एक साल का रोडमैप बनाने की जानकारी दी।
- राज्य में जल्द ही प्रखंड स्तर पर भ्रष्टाचार रोकने के लिए 20 सूत्री और निगरानी समितियां बनाई जाएंगी।
- गठबंधन सरकार घोषणा पत्र पर काम कर रही है। किसानों की कृषि लोन माफी इसी की एक कड़ी है।
हेमंत सोरेन ने कहा- राज्य में पूरे पांच साल तक चलेगी गठबंधन की सरकार
इधर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि करीब एक साल बाद वह दिल्ली आए हैं। सोनिया गांधी को उन्होंने झारखंड सरकार के एक साल के कामकाज की जानकारी दी। बताया कि कोरोना संक्रमण और देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद झारखंड में विकास कार्य बेहतर तरीके से किए गए। एक सवाल के जवाब में हेमंत ने कहा कि गठबंधन की सरकार पूरे पांच साल तक चलेगी।
आरपीएन बोले- सहयोगी दलों की मांग नाराजगी के तौर पर नहीं लेना चाहिए
कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि गठबंधन सरकार चलती है तो सहयोगी दलों के विधायक अपनी मांग और बात रखते हैं। इसे नाराजगी के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए। सरकार उनके सुझावों पर अमल करती है। चुनाव के वक्त गठबंधन सरकार ने जो वायदे किए थे, पूरे किए जाएंगे।
कोयला मंत्री से जहां कोल ब्लॉक नीलामी पर बात हुई, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष से राज्य के सियासी हालात और बोर्ड-निगमों में नियुक्ति पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान कोयला मंत्री ने हेमंत से आग्रह किया कि वे झारखंड की कोयला खदानों की नीलामी में सहयोग करें।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें