किसान आंदोलन में टेरर फंडिंग की जांच:आतंकी जगतार सिंह हवारा के पिता समेत आंदोलन से जुडे़ 50 लोगों को NIA का समन - AKB NEWS

किसान आंदोलन में टेरर फंडिंग की जांच:आतंकी जगतार सिंह हवारा के पिता समेत आंदोलन से जुडे़ 50 लोगों को NIA का समन

 


कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। सिंघु बॉर्डर की यह फोटो शनिवार को ली गई थी।

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन का आज 53वां दिन है। किसानों की सरकार से 10 दौर की बातचीत हो चुकी है। अगली मीटिंग मंगलवार को होगी। इससे पहले आंदोलन में नया मोड़ आ गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने किसान आंदोलन से जुड़े 50 से ज्यादा नेताओं और कारोबारियों को समन भेजा है। इनमें से कुछ लोगों से शनिवार को पूछताछ भी की गई।

पटियाला के NRI दर्शन सिंह धालीवाल से दिल्ली एयरपोर्ट पर ढाई घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई। वहीं पटियाला में बब्बर खालसा के आतंकी जगतार सिंह हवारा के पिता गुरचरन सिंह और किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा को भी NIA ने समन जारी किए हैं।

पंजाब के सभी जिलों के ट्रांसपोर्टर्स को नोटिस

NIA किसान आंदोलन में खालिस्तानी लिंक तलाश रही और टेरर फंडिंग के एंगल से जांच कर रही है। एजेंसी ने पंजाब के सभी जिलों के ट्रांसपोर्टर्स और कारोबारियों को नोटिस जारी किए। इनमें से आधों को दिल्ली पूछताछ के लिए बुलाया। जहां उनसे करीब तीन घंटे तक सवाल-जवाब हुए।

आंदोलन में फंडिंग और फ्री सर्विस का रिकॉर्ड मांगा

NIA की नजर लुधियाना के 17 कारोबारियों पर भी है, जिन्हों दिल्ली आकर आंदोलन में सामान बांटा था। सूत्रों के मुताबिक लुधियाना, पटियाला, तरनतारन और अमृतसर के ट्रांसपोर्टर्स के जवाबों की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग हुई।

 कार्रवाई पूरी होने के बाद सभी को फंड और फ्री सर्विस देने का रिकॉर्ड 21 जनवरी को लेकर आने के लिए कहा है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads