BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
परसुडीह- गोविंदपुर- राहरगोड़ा के 25 हजार घरों में आज नहीं मिलेगा पानी, कर्मी हड़ताल पर, योजना का संचालन ठेका कंपनी आईएलएफएस करती थी
गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के 15 ठेकाकर्मी लंबित वेतन की मांग पर शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे। इसकी वजह से जलापूर्ति बंद रहेगी। इससे छोटा गोविंदपुर, सरजामदा, राहरगोड़ा व परसुडीह के करीब 25 हजार घराें में सप्लाई प्रभावित हाेगी।
इधर, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता शिशिर कुमार सोरेन ने कहा- ठेका कर्मचारियों के वेतन भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। हड़ताल की नौबत नहीं आएगी। योजना का संचालन ठेका कंपनी आईएलएफएस करती थी। उसने काम छोड़ दिया। इसके बाद से विभाग अपने स्तर से जलापूर्ति कराता है।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें