कॉमेडियन का सफर:28 साल पहले ऐसे दिखते थे कपिल शर्मा, रियलटी शो जीतने पर मिले थे 10 लाख रुपए जिससे उन्होंने करवाई थी अपनी बहन की शादी - AKB NEWS

कॉमेडियन का सफर:28 साल पहले ऐसे दिखते थे कपिल शर्मा, रियलटी शो जीतने पर मिले थे 10 लाख रुपए जिससे उन्होंने करवाई थी अपनी बहन की शादी


 कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक 28 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पहचान भी नहीं आ रहे हैं। यह उनके बचपन की तस्वीर है जिसमें वह अपने बड़े भाई अशोक के साथ नजर आ रहे हैं। वैसे कपिल अब एक ऐसा नाम बन गए हैं जिन्हें बच्चा-बच्चा जानता है। उनका जन्म 2 अप्रैल 1981 को अमृतसर पंजाब में हुआ। चलिए जानते हैं कपिल की जिंदगी के से जुड़े कुछ फैक्ट्स।

ऐसे तय किया सफर...

कपिल का असली नाम शमशेर सिंह हैं, उन्होंने लाफ्टर चैलेंज 3 जीत कर ग्लैमर की दुनिया में जगह बनाई। लाफ्टर चैलेंज 3 जीतने पर उन्हें 10 लाख रुपए बतौर इनाम मिले थे। इन रुपयों से उन्होंने अपनी बहन की शादी करवाई थी। हिंदी शो के साथ ही उन्होंने पंजाबी शोज में काम किया है। उन्होंने कुल 9 लाफ्टर शोज जीते हैं। कपिल उन चंद लोगों में से एक हैं जिनका शो उन्हीं के नाम से जाना जाता है।

कपिल ने जब लाफ्टर चैलेंज 3 के लिए अमृतसर ऑडिशन में रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली जा कर ऑडिशन दिया और उन्हें शो में ले लिया गया। कपिल शर्मा का शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' जब हिट हुआ तो उनका नाम शो कि क्रिएटिव डायरेक्टर प्रीति सिमोस से जुड़ा।

विवादों में भी खूब आए कपिल

एक मराठी अवॉर्ड फंक्शन में कपिल शर्मा पर नशे में सिंगर मोनाली ठाकुर और तनिषा मुखर्जी के साथ बदतमीजी करने के आरोप लगे। इस बात को कपिल ने ना तो कभी नकारा और ना ही स्वीकार करते हुए माफी मांगी।

कपिल के नखरों ने भी उनकी छवि में दाग लगाए हैं। एक बार कपिल ने अवॉर्ड शो होस्ट करने के लिए 1.25 करोड़ मांगे। बाद में वैनिटी वैन को लेकर उन्होंने ऑर्गेनाइजर्स को खूब परेशान किया। उन्होंने कई स्टार्स को इंतजार भी करवाया है। इंतजार करने वाले स्टार्स में अजय देवगन से लेकर श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और शाहरुख खान तक शामिल हैं।

कपिल ने BMC के कर्मचारियों पर घूसखोरी का आरोप लगाते हुए नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर टैग किया था। जिसके बाद उनके ओशिवारा ऑफिस में हुए अवैध निर्माण का मामला सामने आया। हालांकि, कपिल शर्मा ने दावा किया कि बिल्डिंग में निर्माण स्वीकृत प्लान के मुताबिक हुआ था।

कपिल कई महीनों तक डिप्रेशन का शिकार भी रह चुके हैं जिसके बाद उन्होंने काम से कुछ समय का ब्रेक लेकर द कपिल शर्मा शो के साथ दोबारा वापसी की थी।

अपनी कॉमिक टाइमिंग और अंदाज की वजह से कपिल का शो काफी फेमस और हिट साबित हुआ था। इसकी वजह से कपिल ने फोर्ब्स की सबसे अमीर भारतीय टीवी सेलिब्रिटी सूची 2017 में जगह बनाई। इस लिस्ट में वो 17वें स्थान पर थे।

गिन्नी चतरथ से शादी की

कपिल ने 2018 में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी कर अपना घर बसा लिया था। शादी के एक साल बाद दोनों एक बेटी के मां-बाप बने जिसका नाम इन्होंने अनायरा शर्मा रखा। कपिल अब जल्द ही दोबारा पिता बनने वाले हैं। गिन्नी के साथ वक्त बिताने के लिए उन्होंने द कपिल शर्मा शो को ऑफ एयर करने का फैसला लिया है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads