रिम्स में 370 नर्स की होगी नियुक्ति:GB की बैठक में लिया गया निर्णय, DCI की विजिट से पहले डेंटल कॉलेज की कमियों को दूर किया जाएगा: रांची
- AIMS की तर्ज पर होगी नर्सों की नियुक्ति
- 80 फीसदी महिला और 20 फीसदी पुरुष रहेंगे
रिम्स में 370 नए नर्सों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। गुरुवार को रिम्स में आयोजित गवर्निंग बॉडी (GB) की बैठक में इसमें सहमति दे दी गई। इसके तहत 80 फीसदी महिला और 20 फीसदी पुरुष नर्स की नियुक्ति की जाएगी। बैठक में हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता, हेल्थ सेक्रेट्री केके सोन और रिम्स डायरेक्टर कामेश्वर प्रसाद सिंह शामिल हुए।
पूर्व में भी 362 स्टाफ नर्स की बहाली को लेकर विज्ञापन निकाली गई थी, जिसपर अनियमितता के आरोप भी लगे थे। इसके बाद इस विज्ञापन को पूरी तरह रद्द कर दिया गया। इसके बाद नए सिरे विज्ञापन निकाला जाएगा। रिम्स डायरेक्टर ने बताया कि बोर्ड की डेंटल और मेकिल सेक्शन में कमियों को भी समय से दूर कर लिया जाएगा। GBमें इस पर सहमति बन गई है।
डेंटल कॉलेज में न जरूरी किताब हैं, न एक साल से प्रिंसिपल
रिम्स के डेंटल कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए जरूरी सुविधाएं तक भी नहीं है। किताब की खरीदारी भी होनी है। पिछले एक साल से प्रिंसिपल का पद भी प्रभार में चल रहा है। बैठक के बाद मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने बताया कि सभी जरूरी चीजों को सही करने की अनुमति दे दी गई है। इस समय से पहले सही कर लिया जाएगा। दरअसल, प्राचार्य डॉ. पंकज गोयल पिछले साल जनवरी में एम्स चले गए थे। तब से अभी तक यहां प्रिंसिपल की नियुक्ति नहीं हो पाई है। । प्रिंसिपल नियुक्ति का मामला हाईकोर्ट में भी पहुंच गया है। इसको लेकर भी विवाद चल रहा है। इसके अलावा कई अन्य जरूरी अहर्ताएं हैं, जिसमें रिम्स का डेंटल कॉलेज पिछड़ रहा है।31 जनवरी तक का है अल्टीमेटम
रिम्स को डेंटल कॉलेज की मान्यता बचाने के लिए 31 जनवरी से पहले सारी कमियों को दूर कर लेना होगा। डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने पिछले विजिट में रिम्स प्रबंधन को अल्टीमेटम दिया था कि अगर समय रहते इसे सही नहीं किया गया तो इसकी मान्यता समाप्त कर दी जाएगी। बैठक के बाद कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि डेंटल के लिए DCI की टीम दोबारा से विजिट करने वाली है।उससे पहले सभी कमियों को दूर कर लिया जाएगा ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि मेडिकल डिपार्टीमेंट के लिए टीम अप्रैल मई में विजिट करेगी उससे पहले इस विभाग की कमियों को भी दूर कर लिया जाएगा।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें