दानिश हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को भेजा जेल, 3 की तलाश जारी, डाबर ने दी थी सुपारी - AKB NEWS

दानिश हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को भेजा जेल, 3 की तलाश जारी, डाबर ने दी थी सुपारी

आजादनगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड 15 में दानिश हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपी सरफराज उर्फ छोटू और सलीम उर्फ गुड्डू को पुलिस ने जेल भेज दिया। दोनों ने दानिश को गोली मारने की बात कबूली है। दोनों के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल भी बरामद किया है। जबकि घटना में प्रयुक्त दूसरी पिस्तौल पुलिस बरामद नहीं कर पाई है।

पूछताछ में दोनों ने बताया- दानिश को मारने के लिए वे दोनों, डाबर समेत पांच लोग घटना स्थल गए थे। दोनों ने पिस्तौल से दानिश को गोली मारी जबकि डाबर और दो अन्य घटना के आस-पास रेकी कर रहे थे। डाबर ने दानिश को मारने की सुपारी दी थी। इधर, पुलिस डाबर और दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads