निजी एजेंसी ने शुरू किया टैक्स वसूली का काम, लेकिन सिक्युरिटी मनी मांगे जाने पर भड़के टैक्स कलेक्टर - AKB NEWS

निजी एजेंसी ने शुरू किया टैक्स वसूली का काम, लेकिन सिक्युरिटी मनी मांगे जाने पर भड़के टैक्स कलेक्टर

निगम में प्राेपर्टी टैक्स के साथ वाटर यूजर चार्ज और ट्रेंड लाइसेंस का काम मंगलवार से श्री पब्लिकेशन ने शुरू कर दिया है। मंगलवार काे निगम के राजस्व शाखा ने श्री पब्लिकेशन काे टैक्स वसूली का चार्ज साैप दिया। श्री पब्लिकेशन ने पहले चरण में 30 से 35 कर्मियाें काे टैक्स वसूली के काम में लगाया है। निजी एजेंसी के काम शुरू हाेने के साथ ही विवादाें में आ गई। टैक्स वसूली के लिए चयनित कर्मियाें से 25-25 हजार सिक्युरिटी मनी और यूनिफॉर्म के लिए एक-एक हजार रुपए मांगे गए।

कर्मियाें ने मंगलवार काे इसका विराेध किया और नगर आयुक्त से शिकायत की। 8 हजार वेतन, 25 हजार सिक्युरिटी मनी: कर्मियाें ने बताया कि एजेंसी ने किसी का वेतन 8 हजार, ताे किसी का 9 हजार रुपया निर्धारित किया है। अब सिक्युरिटी मनी मांगी जा रही है। ये हम नहीं दे सकते। नगर आयुक्त की पहल पर सिक्युरिटी मनी की शाशि काे कम करने पर सहमति बनी।

सरकारी राशि का सवाल है

टैक्स वसूली से जाे राशि मिलेगी वह सरकारी राशि है। काेई टैक्स कलेक्टर राशि लेकर भाग गया, ताे उसकी भरपाई कंपनी काे ही करनी पड़ेगी। इसलिए सिक्युरिटी मनी की मांग की गई है। सभी से सिक्यूरिटी मनी मांगी जा रही है, यह सहीं नहीं है।
कुणाल सिन्हा, प्राेजेक्ट मैनेजर,श्री पब्लिकेशन




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads