21 फरवरी काे शक्ति मंदिर में 5 जाेड़ाें का हाेगा विवाह, 20 काे होगी मेहंदी की रस्म, वर-वधू को दिए जाएंगे शादी के वस्त्र - AKB NEWS

21 फरवरी काे शक्ति मंदिर में 5 जाेड़ाें का हाेगा विवाह, 20 काे होगी मेहंदी की रस्म, वर-वधू को दिए जाएंगे शादी के वस्त्र

श्रीश्री भगवती जागरण कमेटी शक्ति मंदिर की ओर से 21 फरवरी को मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 5 जोड़ाें का विवाह कराया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार काे मंदिर परिसर में कमेटी के अध्यक्ष एसपी सोंधी ने मीडिया काे बताया कि वैश्विक महामारी कोरोनाकाल में वैसे परिवार जो अर्थभाव की वजह से अपने बच्चाें का विवाह नहीं करा पा रहे हैं। जाे सही मायनाें में जरूरतमंद हैं। वैसे परिवार के बच्चाें का विवाह इस मंच के जरिए कराया जाएगा।

10 साल पहले मंदिर कमेटी की ओर से 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह करा इस परंपरा की शुरुआत की गई थी। हालांकि कुछ कारण की वजह से इसे बंद कर दिया गया। लेकिन 10 साल बाद फिर से इस परंपरा की शुरुआत की जा रही है। उन्हाेंने बताया कि प्रत्येक साल इस तरह का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने का कमेटी प्रयास करेगा। माैके पर मंदिर कमेटी के सचिव अरुण भंडारी, संयुक्त सचिव सुरेंद्र अराेड़ा, उपाध्यक्ष राजीव सचदेवा, काेषाध्यक्ष विपिन अराेड़ा, प्रबंधक ब्रजेश मिश्रा, जेडी कुमार, उप प्रबंधक गाैरव अराेड़ा आदि माैजूद थे।

31 जनवरी तक पंजीकरण फाॅर्म जमा करने की अंतिम तिथि, देना होगा पहचान पत्र

कमेटी के सचिव अरुण भंडारी ने बताया विवाह के लिए इच्छुक जोड़ाें काे 31 जनवरी तक अपना पंजीकरण फाॅर्म जमा करना हाेगा। मंदिर कमेटी से संपर्क कर लाेग फाॅर्म प्राप्त कर सकते हैं। वर की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं वधु की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। माता-पिता का पहचान पत्र, वोटर कार्ड, आधार कार्ड आवेदन के साथ संलग्न करना आवश्यक हाेगा। माता-पिता की सत्यता की पुष्टि उनके क्षेत्र के मुखिया, वार्ड पार्षद, सांसद से होनी चाहिए। कमेटी के पास जमा होने वाले प्रपत्र की जांच 5 फरवरी को की जाएगी। चयनित जोड़ाें को 6 फरवरी को सूचित किया जाएगा।

21 काे टाेटाे में निकलेगी दूल्हों की बारात

15 फरवरी को वरवधू को शादी का जोड़ा वितरण किया जाएगा। इसके अलावा 20 फरवरी को मेहंदी रस्म का कार्यक्रम मंदिर परिसर में ही आयाेजित की जाएगी। विवाह के दिन 21 फरवरी को सुबह 8 बजे वर-वधू पक्ष के लोग मंदिर पहुंचेंगे। 10 बजे प्रदूषण रहित टोटो ई-रिक्शा से दूल्हे की बारात मंदिर परिसर से निकलकर पुराना बाजार पानी टंकी, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, जोड़ाफाटक से होते हुए वापस मंदिर मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद समधी मिलन और फिर जयमाला की रस्म अदायगी के बाद 2 बजे से शुभ विवाह शुरू हाेगा। गृहस्थी हेतु यथोचित उपहार के साथ 4 बजे नव दंपत्ति की विदाई की रस्म हाेगी।

17 काे हाेने वाले 11 जाेड़ों के सामूहिक विवाह काे सफल बनाने का निर्णय

सामूहिक विवाह की तैयारी काे लेकर बैठक करतीं समिति की सदस्य।

सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति की ओर से 17 जनवरी काे 11 जाेड़ा का विवाह कराया जाएगा। समाराेह की तैयारी काे लेकर मंगलवार काे संगठन की महिला सदस्याें ने तेलीपाड़ा में एक बैठक की। इसमें मुख्य रूप से 17 जनवरी काे रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयाेजित शादी समाराेह काे सफल बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को तिलक, दहेज से मुक्त कराने का है। यदि एक वर्ग तिलक नहीं लेने का मन बना ले ताे समाज से दहेज की कुप्रथा खुद समाप्त हाे जाएगी।

 कहा कि समिति लगातार 7 वर्षों से एक मंच पर अपने-अपने रीति-रिवाजों के साथ सभी जाेड़ाें का विवाह कराते आ रही है। इस बार समाराेह में एक ड्रेस काेड अपनाए जाने का निर्णय लिया गया। माैके पर बबिता सिंह, भारती श्रीवास्तव, जया सिंह, पिंकी सिंह, मधु सिन्हा, मिनु अग्रवाल, मीली झा, निशी, ममता भगत आदि माैजूद थीं।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads