कोरोना संक्रमण:झारखंड में बचे 772 एक्टिव मरीज; पिछले 24 घंटे में मिले राज्यभर में 65 नए संक्रमित: रांची
झारखंड में कोरोना का प्रभाव अब कम होता देखा जा रहा है। अब केवल 772 एक्टिव मरीज बचे हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में राज्यभर में 65 नए संक्रमितों की पहचान की गई। 65 लोग ठीक भी हुए। मंगलवार को किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,18,360 हो गई है। इनमें से ठीक होने वालों की तादाद 1,16,524 है।
कहां मिले कितने मरीज
बोकारो में 2, धनबाद में 2, पूर्वी सिंहभूम में 5, रांची में 53 और सिमडेगा में 3 संक्रमित मरीज मिले।
चयनित 90% लोगों को सूचना ही नहीं मिली, कब और कहां लेनी है वैक्सीन
इधर, वैक्सीन लॉचिंग के 10 दिन बीत चुके हैं। रांची में कई लोग वैक्सीन नहीं ले रहे हैं। कई ऐसे लोग हैं, जो सिस्टम की लापरवाही से वैक्सीन नहीं ले पा रहे हैं। अभी तक जिला प्रशासन की ओर से मैसेजिंग सिस्टम ठीक नहीं किया गया है। इस कारण जिनको वैक्सीन लगवानी थी, वो नहीं लगवा पाए, क्योंकि ऐसे लगभग 90 प्रतिशत लोग हैं, जिन्हें मैसेज ही नहीं मिला था कि उन्हें कब और कहां वैक्सीन लगवाने के लिए आना है?
प्रशासन की ओर से सिस्टम में सुधार नहीं किया गया और वैक्सीनेशन की रफ्तार यूं ही चलती रही ताे रांची जिले में वैक्सीनेशन के पहले फेज काे समाप्त हाेने में मई पहुंच जाएगा। जबकि, 29 अप्रैल के बाद वैक्सीन एक्सपायर हाे जाएगी।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें