इस महीने 10वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट:राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 100 के पार, भोपाल में 94.18 रु और मुंबई में 92.86 रु लीटर हुए दाम: नई दिल्ली - AKB NEWS

इस महीने 10वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट:राजस्थान में पेट्रोल की कीमत 100 के पार, भोपाल में 94.18 रु और मुंबई में 92.86 रु लीटर हुए दाम: नई दिल्ली


 गंगानगर में सामान्य पेट्रोल 98.40 रुपए प्रति लीटर और प्रीमियम पेट्रोल 101.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार फिर बढ़ोतरी हुई। यह इस महीने में दसवीं बार और लगातार दूसरा दिन है जब तेल की कीमतें बढ़ी हैं। राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गई है। गंगानगर में सामान्य पेट्रोल 98.40 रुपए प्रति लीटर और प्रीमियम पेट्रोल 101.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 90 रुपए के पार पहुंच गया है।

इसके अलावा मुंबई में पेट्रोल 92.86 और दिल्ली में 86.30 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जनवरी में अब तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 बार बढ़ोतरी हो चुकी है। आज डीजल और पेट्रोल दोनों में ही 25-25 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके पहले सोमवार को भी डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ी थीं।

जनवरी में अब तक पेट्रोल 2.59 और डीजल 2.61 रु./लीटर महंगा हुआ
इस महीने दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। 7 दिसंबर को दिल्ली में पेट्रोल 83.71 रुपए और डीजल 73.87 रुपए/लीटर पर बिक रहा था। इसके बाद 29 दिनों तक इनके दाम नहीं बढ़े। 6 जनवरी को इस महीने पहली बार इनके दाम बढ़ाए गए थे।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर का नामपेट्रोल (रुपए/लीटर)डीजल (रुपए/लीटर)
दिल्ली86.3076.48
मुंबई92.8683.30
भोपाल94.1884.46
जयपुर93.8485.93
चंडीगढ83.0776.21
पानीपत83.6876.21
पटना88.7681.63
रांची84.8680.99

रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल-डीजल का का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के बाद स्पेस देकर पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर मैसेज भेजकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता 'HPPrice' लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर आज का भाव पता कर सकते हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads