पारा शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने आई 8 साल की बच्ची से की गलत हरकत, मां ने रोने के कारण पूछा तो उसने सारी आपबीती बताई - AKB NEWS

पारा शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ने आई 8 साल की बच्ची से की गलत हरकत, मां ने रोने के कारण पूछा तो उसने सारी आपबीती बताई

बर्मामाइंस मुखी बस्ती की आठ साल की बच्ची के साथ 50 वर्षीय सुरेंद्र कुमार सिंह द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी सुरेंद्र सिंह भक्तिनगर स्थित अपने घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। आरोपी बर्मामाइंस बीपीएम स्कूल में पारा शिक्षक है, जबकि बच्ची सिस्टर निवेदिता स्कूल के कक्षा चार की छात्रा है। सुरेंद्र सिंह की दो बेटियां हैं। उसकी पत्नी कैंसर से पीड़ित है। शिक्षक दो दिनों से बच्ची के साथ गलत हरकत कर रहा था।

मंगलवार को भी छुट्टी के बाद उसने बच्ची के साथ गलत काम किया। रोते हुए बच्ची अपने घर पहुंची और मां को जानकारी दी। इसके बाद परिजन समेत बस्ती के अन्य लोग शिक्षक के घर पहुंचे और उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग पर मुखी समाज के लोग करीब डेढ़ घंटे तक थाने में डटे रहे। पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस बच्ची की मेडिकल जांच कराएगी।

बच्ची के पिता ने बताया - उनकी बेटी करीब दो साल से सुरेंद्र सिंह से ट्यूशन पढ़ रही है। मंगलवार शाम चार बजे बच्ची राेते हुए घर पहुंची। मां ने रोने के कारण पूछा तो उसने सारी आपबीती बताई। बच्ची के साथ सोमवार शाम भी शिक्षक ने गलत हरकत की थी। पिता ने बताया- सुरेंद्र सिंह ने 10 साल पूर्व भी एक बच्ची के साथ गलत हरकत की थी। बाद में उसने माफी मांगी तो मामला शांत हुआ था।

मुस्लिम बस्ती में नाबालिग से छेड़खानी, पड़ोसी पर केस

बर्मामाइंस थाना के मुस्लिम बस्ती में एक नाबालिग (15) से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजनों ने पड़ोसी कल्लू पर नाबालिग के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम आरोपी ने अपने घर के गेट के बाहर नाबालिग से छेड़खानी की।

बच्ची के साथ शिक्षक द्वारा गलत हरकत करने की शिकायत मिली है। पुलिस पीड़िता और शिक्षक का मेडिकल कराएगी। महिला पदाधिकारी पीड़िता से पूछताछ करेगी। शिक्षक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
-डॉ एम. तमिल वाणन, एसएसपी




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads