झामुमो कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश का जलाया पुतला - AKB NEWS

झामुमो कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी और दीपक प्रकाश का जलाया पुतला

विगत चार जनवरी को ओरमांझी होते हुए अपने आवास जाने के क्रम में झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के काफिले पर हमला किए जाने की निंदा करते हुए झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने खोरीमहुआ चौक पर धनवार प्रखण्ड अध्यक्ष निरंजन सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश तथा भाजपा के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन किया।

पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित बतौर अतिथि झामुमो जिला उपाध्यक्ष सफीक अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पर हमला नहीं लोकतंत्र तथा झारखण्ड के मूलवासियों पर हमला है। कहा कि जब से गरीबों, मूलवासियों, मजदूरों का बेटा मुख्यमंत्री बना है तब से भाजपाईयों के पेट में दर्द हो रहा है।

साथ ही कहा कि महज एक वर्ष के कार्यकाल में जनता के हित में किए गए विकास कार्यों से विपक्ष तिलमिला गई है। भाजपा नहीं चाहती है कि झारखण्ड के मूल वासियों के हितों में कार्य हो। जबकि प्रखण्ड अध्यक्ष निरंजन सिंह ने कहा कि प्रदेश के विकास में भाजपा बाधक बनती है तो झारखण्ड के मूलवासी तथा झामुमो के कार्यकर्ता चूड़ी पहन कर नहीं बैठी है।

जरूरत पड़ी तो ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है। झामुमो तथा झारखण्ड के मूलवासियों ने लड़ कर झराखण्ड को प्रप्त किया है। यहां के विकास में बाधक बनने वालों को जनता नही बख्शेगी। इस दौरान अध्यक्ष निरंजन सिंह के अलावे सचिव सिराज अंसारी, सह सचिव मिनहाज अली, मोहम्मद अनवर अली, नवाब अली, विकेंद्र साहा, उपाध्यक्ष जितेंद्र रविदास, मोहम्मद इस्लाम अली, राउफ अंसारी, मजहर अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष फिदा हुसैन, मुस्लिम वारसी, अख्तर हुसैन, इंजमाम उल हक, मो. नसीम राही, नसीम अख्तर, अब्दुल रहमान, रियाज खान सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads