लालू प्रसाद की सेहत में सुधार:लालू सीसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट, जमानत याचिका पर आज हाेगी सुनवाई: रांची - AKB NEWS

लालू प्रसाद की सेहत में सुधार:लालू सीसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट, जमानत याचिका पर आज हाेगी सुनवाई: रांची


 चारा घाेटाले में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद की सेहत में सुधार हुआ है। दिल्ली एम्स में भर्ती लालू काे सीसीयू से प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वह अभी डाॅक्टराें की देखरेख में हैं। इसी बीच शुक्रवार काे हाईकाेर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की काेर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हाेगी।

उनके वकील प्रभात कुमार ने बताया कि उन्हाेंने हाईकाेर्ट में सप्लीमेंट्री फाइल कर दी है। काेर्ट से आग्रह किया है कि उनके स्वास्थ्य और आधी सजा पूरी करने के आधार पर जल्दी सुनवाई की जाए और उन्हें जमानत दी जाए। आधी सजा पूरी करने का सबूत भी उन्हाेंने काेर्ट काे साैंप दिया है। काेर्ट ने जल्दी सुनवाई करने के आग्रह काे स्वीकार कर लिया है।

 उधर, सीबीआई का कहना है कि जिस मामले में वह जमानत मांग रहे हैं, उस मामले में अभी आधी सजा पूरी नहीं हुई है। सीबीआई ने सीआरपीसी की धारा 427 का मामला भी उठाया। कहा- दुमका काेषागार से जुड़े मामले में लालू एक दिन भी जेल में नहीं रहे हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads