BREAKING NEWS
Dainik Bhaskar
JHARKHAND
TOP STORIES
राजभवन घेरने पहुंचे टाना भगतों को पुलिस ने रोका तो सड़क पर बैठ गए, तीन घंटे जाम लगा रहा
झारखंड के आठ जिले से 10 सूत्री मांगों को लेकर राजभवन घेराव करने पहुंचे टाना भगत को पुलिस ने शुक्रवार को एसएसपी आवास चौक पर रोक दिया। टाना भगत वहीं धरना पर बैठ गए। थोड़ी ही देर में एसएसपी आवास के समीप जाम की स्थिति बन गई। टाना भगत राजभवन की ओर जाने की जिद पर अड़े थे।
उनका आक्रोश देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद सभी राजभवन के पास पहुंचे, तो पुलिस ने फिर रोक दिया। आक्रोशित टाना भगत जाकिर हुसैन पार्क के समीप बीच सड़क पर ही बैठ गए। इससे रातू रोड, कचहरी रोड और रेडियम रोड में जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी, कोतवाली एएसपी, सदर डीएसपी, साइबर डीएसपी सहित कई थानों की पुिलस वहां पहुंच गई।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें