कल से साकची, बिष्टुपुर, कदमा व साेनारी बाजार का टीम लेगी जायजा, गाेलमुरी, सिदगाेड़ा, बारीडीह व बर्मामाइंस का सर्वे आज हाेगा पूरा
टाटा स्टील लैंड व मार्केट विभाग और जेएनएसी की संयुक्त चार सदस्यीय टीम ने मंगलवार काे भी सैरात की जमीन पर बने गाेलमुरी, सिदगाेड़ा, बारीडीह और बर्मामाइंस बाजार का सर्वे किया। इस दाैरान चाराें बाजार में टीम ने आवंटी दुकानदाराें से दस्तावेज लिया। साथ ही टीम ने चाराें बाजार के दुकानदाराें के बीच पर्ची का वितरण किया। टीम में शामिल जेएनएसी के सिटी मैनेजर साेनल सिंह ने बताया कि सर्वे में आवंटन कागज, ट्रेड लाइसेंस, बिजली कनेक्शन समेत कई दस्तावेज जमा लिया गया।
गाेलमुरी बाजार में 71, सिदगाेड़ा बाजार में 129, बारीडीह बाजार 228 और बर्मामाइंस बाजार में 75 दुकानदाराें का सर्वे कार्य पूरा किया। इन सभी से टीम ने आवंटन से लेकर दुकान के आवंटी हाेने के प्रमाण पत्र जमा लिया। सर्वे में दुकान के किराएदार और अतिक्रमण करने वालाें की जानकारी ली गई है। बुधवार काे भी चाराें बाजार का सर्वे कार्य करेगी। सिटी मैनेजर ने बताया कि बुधवार काे चाराें बाजार का सर्वे कार्य पूरा हाे जाएगा। इसके बाद गुरुवार से साकची, बिष्टुपुर, कदमा व साेनारी बाजार का टीम सर्वे शुरू करेगी।
बिष्टुपुर में बिना ड्रेस काेड और आईकार्ड के मिले पार्किंग शुल्क वसूलने वाले, सिटी मैनेजर ने दी कार्रवाई करने की चेतावनी
जेएनएसी के अधीन बिष्टुपुर पाेस्ट ऑफिस के पास, मेन राेड, राम मंदिर और पीएम माॅल पार्किंग स्थल का सिटी मैनेजर संदीप कुमार ने मंगलवार काे जायजा लिया। पार्किंग ठेकेदार के कर्मियाें के मनमानी, आई कार्ड, ड्रेस और निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेने की जांच की। सिटी मैनेजर ने बताया कि दाे जगह पार्किंग स्थल के कर्मचारी ड्रेस काेड और आई कार्ड लेकर नहीं थे। इससे पहचान नहीं हाे पा रही थी कि पार्किंग कर्मी काैन हैं। यहीं विवाद का कारण बनता है। इसलिए दाेनाें स्थल पर पार्किंग कर्मियाें की फटकार लगाई और दाेबारा आई कार्ड नहीं रखने और वर्दी में नहीं हाेने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा- सभी पार्किंग स्थल पर शुल्क वसूली करने वाले कर्मियाें काे ड्रेस में रहना जरूरी है।
वाहन वालाें काे टिकट काटने और शुल्क वसूली काे लेकर की पूछताछ
सिटी मैनेजर ने बिष्टुपुर में पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ी करने वाले लाेगाें और महिलाओं से पार्किंग शुल्क वसूली के टिकट काटने की जांच की। साथ ही शुल्क कार के लिए 20 रुपए ही देने की जांच की। उन्हाेंने बताया कि पार्किंग शुल्क कार से 20 रुपए ही लिया गया और टिकट काटा गया था। कहीं भी काेई गड़बड़ी नहीं मिली है। उन्हाेंने बताया कि जांच में सभी स्थल पर कर्मियाें द्वारा टिकट काटने व निर्धारित शुल्क वसूली की जांच की, जिसमें कहीं काेई शिकायत नहीं मिली। उन्हाेंने कहा कि पार्किंग स्थल पर जाे बाइक व कार वाले शुल्क नहीं देते हैं, ताे फिर विवाद का कारण बनता है।

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें