परीक्षा:सीबीएसई के दसवीं प्री बोर्ड के अंकों को माना जाएगा तीसरे नियतकालीन मूल्यांकन के बराबर, बोर्ड की ओर से गाइडलाइन जारी - AKB NEWS

परीक्षा:सीबीएसई के दसवीं प्री बोर्ड के अंकों को माना जाएगा तीसरे नियतकालीन मूल्यांकन के बराबर, बोर्ड की ओर से गाइडलाइन जारी


* डीएवी के क्षेत्रीय निदेशक एसके झा ने बताया कि 20 अंकों में अलग-अलग मापदंडों पर अंक निर्धारित

सीबीएसई दसवीं प्री बोर्ड में छात्रों के प्राप्तांकों को तीसरे नियतकालीन मूल्यांकन (पीरियोडिक) के बराबर माना जाएगा। इसको लेकर बोर्ड की ओर से स्कूलों को निर्देश जारी किया गया है। 20 अंकों का इंटरनल अंक स्कूल की ओर से दसवीं में छात्रों को दिए जाते हैं।

 80 अंकों की थ्योरी परीक्षा होती है। इंटरनल अंकों लेकर बोर्ड की ओर से यह गाइडलाइन जारी किया गया है।

डीएवी के क्षेत्रीय निदेशक एसके झा ने बताया कि 20 अंकों में अलग-अलग मापदंडों पर अंक निर्धारित हैं। इसमें लेखन, स्किल, कॉपी, प्रोजेक्ट समेत अन्य बिंदु शामिल है। ऐसे में प्री बोर्ड के अंकों को थर्ड पीरिओडिक इवैल्युएशन के समान माना जाएगा।

 तीन पीरियडिकल मूल्यांकन होता है। ऐसा करने से बच्चों का रिजल्ट बेहतर होता है। बताया कि स्कूल में बच्चों की बेहतर तैयारी के लिए तीन प्री बोर्ड का आयोजन होगा।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads