कांग्रेसी नेता बलदेव देश बचाओ की कर रहे थे बैठक तभी लोग पहुंचे, लगाया धोखाधड़ी का आरोप; हंगामा - AKB NEWS

कांग्रेसी नेता बलदेव देश बचाओ की कर रहे थे बैठक तभी लोग पहुंचे, लगाया धोखाधड़ी का आरोप; हंगामा

जमीन के नाम पर ठगी के शिकार 20 से अधिक लोगों ने रविवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित देश बचाओ-संविधान बचाओ अभियान संस्था की बैठक के दौरान हंगामा किया। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। लोग यहां संस्था के मीडिया प्रभारी सह कांग्रेसी नेता बलदेव सिह को खोजते हुए पहुंचे थे। दरअसल बलदेव सिंह ने बागबेड़ा की एक जमीन की प्लाटिंग कर लोगों को बेची थी।

इसके लिए लोगों से करीब 50 लाख ले लिए, लेकिन किसी को जमीन नहीं मिली। रविवार को बागबेड़ा और आसपास के लोगों को पता चला- बलदेव सिंह कार्यक्रम में हैं तो वे बैठक में पहुंचे और पैसा वापस करने की मांग करने लगे। इससे बैठक में अफरातफरी मच गई। बलदेव सिंह ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने का तैयार नहीं थे।

पैसे के लिए मैं लोग तीन साल से घूम रहा हूं। हर बार बलदेव देखकर भाग खड़े होते हैं। वे घर छोड़कर होटल में रहने लगे थे। वहां जाने पर भाग जाते थे। अब पकड़ में आए हैं।
- चंदन जायसवाल, भुक्तभोगी

बागबेड़ा में मेरी अपनी जमीन है। कोर्ट के आदेश के बावजूद जिला प्रशासन ने अबतक जमीन हैंडओवर नहीं की है। इसके चलते ही लोगों को जमीन नहीं दे पाया हूं। एडवांस 30 जनवरी तक वापस कर दूंगा।
-बलदेव सिंह, कांग्रेसी नेता




Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads