मौसमवाणी:खिली धूप ने दी राहत, पर रात में 3 डिग्री गिरा पारा; कनकनी बढ़ी अगले 3 दिन मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं: रांची - AKB NEWS

मौसमवाणी:खिली धूप ने दी राहत, पर रात में 3 डिग्री गिरा पारा; कनकनी बढ़ी अगले 3 दिन मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं: रांची


 

              रात के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई

              माैसम वैज्ञानिक अनुसार रात में रांची से कम ठंड कांके में पड़ी
  • सुबह में धुंध के बाद दिन में आसमान में साफ रहा और धूप निकलने के बाद तीन डिग्री दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली पर रात के न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण कनकनी भी महसूस हुई। साेमवार काे रांची में दिन का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है, जबकि रविवार काे अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया था।

    वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है, जबकि रविवार काे 11.2 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया था। माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इस वजह से तापमान में अब बढ़ोतरी दर्ज हाेगी। 9 और 10 फरवरी काे माैसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री रहने के आसार है। 11 से 14 फरवरी तक अधिकतम 28 और न्यूनतम 11 से 12 डिग्री के बीच रहने के आसार है।

    रांची से कम ठंड कांके में

    माैसम वैज्ञानिक अनुसार रात में रांची से कम ठंड कांके में पड़ी। रांची का न्यूनतम 8.6 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया, जबकि कांके में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया। इस कारण रांची में ज्यादा ठंड रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads