राहत की खबर:सीबीएसई ने जारी की गाइडलाइन, छात्र की तबीयत ठीक नहीं; तो स्वस्थ्य होने के बाद उनका अलग से हाेगा प्रैक्टिकल: रांची - AKB NEWS

राहत की खबर:सीबीएसई ने जारी की गाइडलाइन, छात्र की तबीयत ठीक नहीं; तो स्वस्थ्य होने के बाद उनका अलग से हाेगा प्रैक्टिकल: रांची


 

  • अगर किसी विद्यार्थी की तबीयत ठीक नहीं है तो उसकी परीक्षा के लिए अलग व्यवस्था स्कूल को करनी होगी
  • इस साल वायवा में एग्जामिनर और छात्र आमने-सामने नहीं रहेंगे
  • सीबीएसई ने प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए गाइडलाइन जारी की है। कोविड के कारण एक बार में 25 छात्रों की परीक्षा ली जाएगी। स्कूल अपने अनुसार 25 बच्चों को दो ग्रुप में बांटकर भी परीक्षा ले सकते हैं। अगर किसी विद्यार्थी की तबीयत ठीक नहीं है तो उसकी परीक्षा के लिए अलग व्यवस्था स्कूल को करनी होगी।

    वहीं इस साल वायवा में एग्जामिनर और छात्र आमने-सामने नहीं रहेंगे। एक ही दिशा में देखते हुए सवाल-जवाब करने हैं। स्कूलों को गाइडलाइन का पालन करना है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि 1 मार्च से 11 जून तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। कोरोना के कारण सावधानी से प्लानिंग की गई है। प्राइवेट कैंडिडेट 22 से 25 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

    कुछ जरूरी निर्देश

    • लैब को हर बैच के लिए सेनेटाइज करना होगा। परीक्षा में एक्सटर्नल व इंटरनल एग्जामिनर होंगे। ऑब्जर्वर बोर्ड नियुक्त करेगा।
    • अनुपस्थित विद्यार्थी का नाम रीजनल ऑफिस को भेजना है ताकि 11 जून के पहले उनकी परीक्षा ली जा सके। 11 जून के बाद परीक्षा नहीं होगी।
Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads