BREAKING NEWS
INDIA
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
साइमा उबैद कश्मीर की पहली महिला हैं जो पावर लिफ्टिंग को अपना करिअर चुनकर नाम कमा रही हैं। पिछले साल कश्मीर में चौथे कश्मीर पावर लिफ्टिंग बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। साइमा ने इस प्रतियोगिता में 255 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता था। साइमा के पति उबैज हाफिज एक पावर लिफ्टर हैं। उन्होंने साइमा को इस पेशे को चुनने की सलाह दी। उबैज ने साइमा को पावर लिफ्टिंग की ट्रेनिंग भी दी।
पति बने प्रेरणा:कश्मीर की पहली महिला पावर लिफ्टर बनीं साइमा उबैद, वे ये साबित करना चाहती हैं कि महिलाएं हर हाल में अपने सपने पूरे करने का हौसला रखती हैं
साइमा उबैद कश्मीर की पहली महिला हैं जो पावर लिफ्टिंग को अपना करिअर चुनकर नाम कमा रही हैं। पिछले साल कश्मीर में चौथे कश्मीर पावर लिफ्टिंग बेंचप्रेस और डेडलिफ्ट चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। साइमा ने इस प्रतियोगिता में 255 किलो वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता था। साइमा के पति उबैज हाफिज एक पावर लिफ्टर हैं। उन्होंने साइमा को इस पेशे को चुनने की सलाह दी। उबैज ने साइमा को पावर लिफ्टिंग की ट्रेनिंग भी दी।
साइमा उन सभी महिलाओं के लिए मिसाल बनना चाहती हैं जो सामाजिक दबाव के चलते अपने सपने पूरे नहीं कर पातीं। साइमा ने बताया कि शादी और बच्चे हो जाने के बाद भी उन्होंने अपने इस स्पोर्ट्स को जारी रखा। वे ये साबित करना चाहती हैं कि महिलाएं हर हाल में अपने सपने पूरे करने का हौसला रखती हैं। साइमा के अनुसार, अगर आप किसी काम को पूरी लगन के साथ करना चाहें तो दुनिया की कोई ताकत उसे करने से आपको रोक नहीं सकती।
उबैज ये मानते हैं कि उन्होंने साइमा को सिर्फ सही रास्ता दिखाया। लेकिन इस रास्ते पर साइमा अपनी मेहनत से आगे बढ़ी है। साइमा ने श्रीनगर के गवर्नमेंट कॉलेज से होम साइंस में ग्रेजुएशन किया है। फिलहाल वे महिलाओं को पावर लिफ्टिंग की ट्रेनिंग दे रही हैं, साथ ही अपने करिअर को संवारने में दिन-रात जुटी हुई हैं।
Previous article
Next article

Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें