शेयर मार्केट LIVE:सेंसेक्स में 530 अंकों की बढ़त, इंडेक्स पहली बार 52 हजार के पार पहुंचा, सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों में खरीदारी: मुंबई - AKB NEWS

शेयर मार्केट LIVE:सेंसेक्स में 530 अंकों की बढ़त, इंडेक्स पहली बार 52 हजार के पार पहुंचा, सबसे ज्यादा बैंकिंग शेयरों में खरीदारी: मुंबई


 शेयर बाजार में अच्छे घरेलू संकेतों के चलते रिकॉर्ड बढ़त है। BSE सेंसेक्स सोमवार को पहली बार 52 हजार के स्तर पार कर गया है। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स ने भी 15,300 के स्तर को पार किया है। बाजार की बढ़त में बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं।

सुबह 09:35 बजे सेंसेक्स 529 अंकों की बढ़त के साथ 52,074.10 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में सबसे ज्यादा इंडसइंड बैंक का शेयर 3% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोटक बैंक और HDFC बैंक के शेयरों में भी 2-2% से ज्यादा की बढ़त है। एक्सचेंज पर 2,284 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,359 शेयरों में बढ़त और 820 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 204.92 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह 12 फरवरी को 203.92 लाख करोड़ रुपए रहा था।

एशियाई बाजार में मजबूत बढ़त

दुनियाभर में आर्थिक रिकवरी और कोरोना वैक्सीन की पहुंच से शेयर बाजार में अच्छी बढ़त है। जापान का निक्केई इंडेक्स 349 अंक यानी 1.18% ऊपर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोरिया का कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स में 1-1% की बढ़त है। वहीं, निवेशकों ने शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में एनर्जी, फाइनेंशियल और मैटेरियल शेयर खरीदे और बड़े टेक्नोलॉजी शेयर बेचे थे। इसके चलते S&P 500 और नैस्डैक इंडेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे।

शुक्रवार को सपाट बंद हुआ था बाजार
शेयर बाजार 12 फरवरी को सपाट बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 12.78 अंक ऊपर 51,544.30 पर और निफ्टी 10 अंक नीचे 15,163.30 पर बंद हुए थे। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 37.33 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 597.62 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।

शेयर मार्केट अपडेट LIVE...

09:27 AM सेंसेक्स 492 अंकों की बढ़त के साथ 52,036 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में से 24 शेयरों में बढ़त है। इसमें सबसे ज्यादा इंडसइंड बैंक का शेयर 3% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

सोर्स - BSE
सोर्स - BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 363 अंकों की बढ़त के साथ 51,907.75 पर और निफ्टी भी 107 अंक ऊपर 15,270.30 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads