इंडिया vs इंग्लैंड दूसरा टेस्ट LIVE:तीसरे दिन टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाए, पुजारा के बाद रोहित भी पवेलियन लौटे : चेन्नई - AKB NEWS

इंडिया vs इंग्लैंड दूसरा टेस्ट LIVE:तीसरे दिन टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवाए, पुजारा के बाद रोहित भी पवेलियन लौटे : चेन्नई


 टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। चेतेश्वर पुजारा 7 रन बनाकर रनआउट हुए।

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। तीसरे दिन टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 55 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। टीम ने अब तक इंग्लैंड पर 250+ रन की लीड बना ली है। फिलहाल, विराट कोहली क्रीज पर हैं। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...

टीम इंडिया ने तीसरे दिन दूसरी पारी में एक विकेट पर 54 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम एक रन ही बना सकी थी कि चेतेश्वर पुजारा (7) रनआउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जैक लीच की बॉल पर विकेटकीपर बेन फोक्स ने उन्हें स्टंप किया।

दूसरे दिन टीम इंडिया ने पहली पारी में 329 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 161 रन की पारी खेली। इसके जवाब में इंग्लैंड टीम रोहित के स्कोर की भी बराबरी नहीं कर सकी और 134 रन पर सिमट गई। इस लिहाज से भारत को पहली पारी में 195 रन की लीड मिली।

इंग्लैंड पहली पारी में 134 रन ही बना सकी
मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड टीम 134 रन पर सिमट गई। इसकी बदौलत टीम इंडिया को पहली पारी में 195 रन की बढ़त मिली।

अश्विन ने मुरलीधरन और वॉर्न को पीछे छोड़ा: बाएं हाथ के बल्लेबाजों को 200 बार आउट करने वाले पहले गेंदबाज

रिस्क नहीं लेना चाहिए टीम इंडिया को
भारतीय टीम 400+ का टारगेट क्यों देना चाहेगी, इसके पीछे पहला कारण ये है कि टीम इंडिया कोई रिस्क नहीं लेना चाहेगी, क्योंकि इंग्लैंड के पास कप्तान जो रूट और बेन स्टोक्स जैसे प्लेयर हैं। यह कभी भी गेम को बदलने की ताकत रखते हैं। दूसरा कारण यह भी है कि मैच के 3 दिन पूरे बाकी हैं। ऐसे में भारतीय टीम जल्दबाजी नहीं करना चाहेगी और ज्यादा बढ़त का फायदा उठाना चाहेगी। ऐसे में आखिरी दो दिन के खेल में इंग्लैंड के सामने हार या जीत का ऑप्शन ही रहेगा। ड्रॉ होने का कोई चांस नहीं होगा।

रूट सीरीज में अब तक टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 3 पारियों में 264 रन बनाए हैं। सीरीज के पहले टेस्ट में उन्होंने 218 रन की पारी खेली थी। इसी पारी में बेन स्टोक्स ने भी 82 रन की पारी खेली थी। दोनों ने पहली पारी में चौथे विकेट के लिए 124 रन की पार्टनरशिप भी की थी।

इंग्लैंड टीम भारत को कम स्कोर पर रोकना चाहेगी
इंग्लैंड की टीम भारत को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेगी। हालांकि, मुश्किल यह है कि उसके पास मैच में सिर्फ दो ही स्पिनर मोइल अली और जैक लीच हैं। जबकि भारतीय टीम ने 3 स्पेशलिस्ट स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को खिलाया है। अश्विन ने पहली पारी में 5 और अक्षर ने 2 विकेट लिए हैं।

रोहित शर्मा ने जब भी टेस्ट में शतक जमाया भारत जीता; चार बार पारी के अंतर से जीत मिली

वहीं, मोइन ने पहली पारी में 4 और जैक लीच ने 2 विकेट लिए थे। कप्तान जो रूट पार्टटाइम स्पिनर्स हैं, जिन्होंने पहली पारी में एक विकेट भी लिया था। दूसरी मुश्किल बात यह भी है कि मैनेजमेंट ने अनुभवी पेसर जेम्स एंडरसन को भी मैच नहीं खिलाया। उनकी जगह आए स्टुअर्ट ब्रॉड को पहली पारी में कोई विकेट नहीं मिला।

भारत में सबसे बड़ा 387 रन का टारगेट चेज हुआ
भारतीय जमीन पर अब तक सबसे बड़ा 387 रन का टारगेट ही चेज किया जा सका है। दिसंबर 2008 में भारत ने इंग्लैंड को चेन्नई के ही मैदान पर टेस्ट में 4 विकेट से हराया था। वहीं, विदेशी टीम की बात करें तो सिर्फ वेस्टइंडीज ने ही भारत में सबसे बड़ा 276 रन का टारगेट चेज किया था। उसने 1987 के दिल्ली टेस्ट में भारत को 5 विकेट से हराया था।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads