इंडिया vs इंग्लैंड दूसरा टेस्ट LIVE:टीम इंडिया ने पहली पारी में 329 रन बनाए, पंत की लगातार चौथे टेस्ट में फिफ्टी: चेन्नई
भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने पहली पारी में 329 रन बनाए। रोहित शर्मा ने शतक लगाया। ऋषभ पंत ने लगातार चौथे टेस्ट में फिफ्टी लगाई। मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें...
दूसरे दिन टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 300 रन से आगे खेलना शुरू किया था। दिन के दूसरे ओवर में ही टीम ने 2 विकेट गंवा दिए। मोइन अली ने अक्षर पटेल और इशांत शर्मा को पवेलियन भेजा।
मोइन अली ने 4 विकेट लिए
टीम इंडिया के लिए अब तक रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 161 और अजिंक्य रहाणे ने 67 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान विराट कोहली और शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड के मोइन अली ने 4 और ओली स्टोन ने 3 विकेट लिए। जैक लीच को 2, जबकि जो रूट को 1 विकेट मिला।
कोहली-गिल खाता नहीं खोल सके
मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मैच के दूसरे ओवर में ही शून्य पर पहला विकेट गंवा दिया। ओपनर शुभमन गिल को तेज गेंदबाज ऑली स्टोन ने LBW किया। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा 21 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लीच ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया।
रोहित और पुजारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 85 रन की पार्टनरशिप हुई। भारत ने लगातार दो ओवर में 2 विकेट गंवाए। 21वें ओवर में पुजारा और 22वें ओवर में कोहली आउट हुए। कोहली को पहली बार किसी स्पिनर ने शून्य पर आउट किया। उन्हें मोइन ने क्लीन बोल्ड किया।
कोहली 11वीं बार शून्य पर आउट हुए
कोहली कुल 11वीं बार शून्य पर आउट हुए। वे भारत में पहली बार लगातार 2 इनिंग्स में क्लीन बोल्ड हुए। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में स्टोक्स ने कोहली को 72 रन पर बोल्ड किया था। कोहली ने भारत में 63 पारियां खेली हैं। इसमें वे कुल 4 बार बोल्ड हुए हैं।
रोहित-रहाणे के बीच 162 रन की पार्टनरशिप
टीम इंडिया ने 86 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद रोहित और अजिंक्य रहाणे ने पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 162 रन की पार्टनरशिप हुई। इस दौरान रहाणे ने टेस्ट करियर की 23वीं फिफ्टी लगाई।
चेन्नई में रोहित का पहला शतक
रोहित ने भी टेस्ट करियर की 7वीं सेंचुरी लगाई। उनका पिछले 9 मैच में यह चौथा शतक रहा। रोहित ने पिछली सेंचुरी अक्टूबर, 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में लगाई थी। रोहित ने करियर की सातों सेंचुरी भारत में ही लगाई हैं। चेन्नई में उनका यह पहला शतक रहा।
रोहित ने चौथी बार टेस्ट में 150+ रन बनाए। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2013 में एक बार (177 रन) और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2019 में दो बार (176 और 212 रन) यह मुकाम हासिल किया था।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें