पीवी सिंधु का 18 महीने का इंतजार जारी:स्विस ओपन के फाइनल में टॉप सीड कैरोलिना मारिन से हारीं, अगस्त 2019 से नहीं जीता है कोई खिताब : बासेल - AKB NEWS

पीवी सिंधु का 18 महीने का इंतजार जारी:स्विस ओपन के फाइनल में टॉप सीड कैरोलिना मारिन से हारीं, अगस्त 2019 से नहीं जीता है कोई खिताब : बासेल


 भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का खिताबी सूखा जारी है। रविवार को खेले गए स्विस ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में उन्हें टॉप सीड स्पेन की कैरोलिना मारिन ने स्ट्रेट गेम में 21-12, 21-5 से हरा दिया। सिंधु अगस्त 2019 के बाद से कोई खिताब नहीं जीत पाई हैं। तब उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

सिर्फ 35 मिनट में हारीं भारतीय शटलर
पीवी सिंधु फाइनल मुकाबले में सिर्फ 35 मिनट तक संघर्ष कर पाईं। पहले गेम में सिंधु एक समय 6-4 से आगे थीं। इसके बाद मारिन ने लगातार पांच पॉइंट जीतते हुए स्कोर लाइन अपने पक्ष में 9-6 कर दिया। मारिन इस गेम में फिर एक बार भी पीछे नहीं हुईं और इसमें आखिरकार 21-12 से जीत हासिल की।

एकतरफा साबित हुआ दूसरा गेम

कैरोलिना मारिन अब तक 9 बार पीवी सिंधु को हरा चुकी हैं।
कैरोलिना मारिन अब तक 9 बार पीवी सिंधु को हरा चुकी हैं।

दूसरे गेम में उम्मीद थी कि भारतीय खिलाड़ी वापसी करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस गेम में मारिन शुरू से लेकर आखिर तक आगे रहीं और बेहद एकतरफा अंदाज में इसे 21-5 से अपने नाम करते हुए मैच और खिताब जीत लिया।

सिंधु ने मारिन को नौवीं बार हराया
सिंधु और मारिन के बीच यह अब तक का 14वां मुकाबला था। इसमें मारिन ने नौवीं जीत हासिल की। मारिन की यह सिंधु पर लगातार तीसरी जीत भी है। सिंधु ने मारिन को आखिरी बार जून 2018 में मलेशिया ओपन में हराया था।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads