हफ्ते के शेयर:शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच चुनिंदा शेयरों पर खरीदारी की राय, मिल सकता है 20% तक का रिटर्न: मुंबई - AKB NEWS

हफ्ते के शेयर:शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच चुनिंदा शेयरों पर खरीदारी की राय, मिल सकता है 20% तक का रिटर्न: मुंबई


 शेयर बाजार में इस हफ्ते भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती तीन दिन में बाजार चढ़ा, लेकिन US बॉन्ड यील्ड में बढ़त के चलते लगातार दो दिन गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सेंसेक्स 1,305 अंक यानी 2.66% चढ़ा। मार्केट एनालिस्ट के मुताबिक बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतें ही आगे भी बाजार की चाल तय करेंगी।

NTPC पर खरीदारी की सलाह, शेयर में 15% ग्रोथ का अनुमान

बाजार में अनिश्चितता के बीच ब्रोकरेज हाउस SMC ग्लोबल सिक्योरिटी ने चुनिंदा शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है। सरकारी कंपनी NTPC के शेयर में 15% की बढ़त की उम्मीद है। ब्रोकरेज हाउस के मुताबिक शेयर 125 रुपए तक पहुंच सकता है। तीसरी तिमाही में कंपनी प्रॉफिट 16% बढ़कर 3,876.36 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3,351.28 करोड़ रुपए था।

मजबूत तिमाही नतीजों के चलते कैनरा बैंक के शेयर पर 192 रुपए का लक्ष्य

सरकारी सेक्टर की कैनरा बैंक के शेयर पर भी 20% बढ़त का अनुमान है। ब्रोकरेज हाउस ने शेयर पर 192 रुपए का लक्ष्य दिया है। दिसंबर तिमाही में NII 14.58% बढ़कर 6,081 करोड़ रुपए रही, जबकि ब्याज से कमाई 3% घटी है। इस दौरान बैंक को 696 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ, जिसमें सिंडिकेट बैंक का प्रॉफिट भी शामिल है।

ऑयल इंडिया पर 140 रुपए का टार्गेट

निवशेकों के लिए ऑयल एंड गैस सेक्टर की कंपनी ऑयल इंडिया पर खरीदारी की सलाह है। HSBC ने शेयर पर 140 रुपए का टार्गेट दिया है, जो पहले 90 रुपए था। अर्निंग अनुमान में बढ़ोतरी से शेयर पर ब्रोकरेज फर्म ने टार्गेट बढ़ाया है। अगर निवेशक पहले से ही शेयर निवेशित हैं, तो उन्हें बने रहने की सलाह है।

ONGC शेयर पर बने रहने की सलाह, नए निवेश पर 130 रुपए का टार्गेट

इसी सेक्टर की एक और सरकारी कंपनी ONGC शेयर पर बने रहने की सलाह दी है। क्योंकि तेल की कीमतों में बढ़त का जोखिम है। पिछले हफ्ते तेल उत्पादक ग्रुप OPEC और उसके सहयोगी देशों ने बैठक में तेल कटौती अप्रैल तक जारी रखने का फैसला किया है, जबकि फ्यूल डिमांड प्री-कोविड लेवल तक पहुंच गया है। हालांकि HSBC ने शेयर पर 130 रुपए का टार्गेट दिया है।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads