बड़ी लापरवाही:तक्षशिला अग्निकांड से अब तक नोटिस ही देते रहे अब भी मनपा ने 23 अस्पतालों के सिर्फ रूम सील किए: सूरत
24 मई 2019 को हुए तक्षशिला अग्निकांड के बाद से ही मनपा का फायर ब्रिगेड अस्पतालों, स्कूलों व अन्य संस्थाओं में फायर सेफ्टी नहीं होने पर नोटिस दे रहा है। यही नहीं अगस्त 2020 में अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल और अक्टूबर 2020 में मुंबई के मुलुंड के एक अस्पताल में आग लगने के बाद सूरत फायर ब्रिगेड ने कार्रवाई तेज की, लेकिन सिर्फ खानापूर्ति की।
अब फिर से फायर ब्रिगेड ने कार्रवाई शुरू की है। दो दिन में फायर सेफ्टी नहीं होने पर 63 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ एक या दो रूम सील कर दिए। फायर ऑफिसर का कहना है कि मरीज होने की वजह से पूरा अस्पताल सील नहीं किया जा रहा है। शुक्रवार को शहर के 23 अस्पतालों में फायर सेफ्टी नहीं होने पर उनके कुछ रूम सील कर दिए गए।
इन अस्पतालों को दर्जनभर नोटिस देने के बाद भी अब तक फायर सेफ्टी के संसाधन उपलब्ध करा एनओसी नहीं ली है। इसी के साथ पांच में से कुछ स्कूल तो कुछ के क्लास रूम सील किए गए। गुरुवार को 40 छोटे-बड़े अस्पतालों में कार्रवाई की गई थी। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा कि हम तक्षशिला अग्निकांड के बाद से नोटिस दे रहे थे।
कहां कितने अस्पतालों में सीलिंग की कार्रवाई
सेंट्रल
- रूपल हॉस्पिटल, सोनी फलिया- 1 डॉक्टर रूम 2 जनरल वार्ड
- एसएमवी हॉस्पिटल, भागातलाव- 1 डॉक्टर रूम, 2 जनरल वार्ड
- समोल हॉस्पिटल, मोटी वाड़ी- 1 डॉक्टर रूम, 1 जनरल वार्ड
- जीन सर्जिकल हॉस्पिटल, सैयदपुरा- 1 डॉक्टर रूम, 2 जनरल वार्ड, 1 आईसीयू रूम
- प्रिज्मा हॉस्पिटल, रिंगरोड- 1 डॉक्टर रूम, 1 जनरल वार्ड
उधना
- सारदा चिल्ड्रन हॉस्पिटल, बमरोली रोड- 1 डॉक्टर रूम, 2 जनरल वार्ड और 1 आईसीयू
- श्रीहरि चिल्ड्रन अस्पताल, बमरोली रोड- 1 डॉक्टर रूम, 2 जनरल वार्ड
- लिंबायत|{सिटी मल्टीस्पेशियलिटी मैटरनिटी, गोडादरा- 1 डॉक्टर रूम, 2 जनरल वार्ड
- आस्था हॉस्पिटल एंड डायग्नोसिस सेंटर, डिंडोली- 1 डॉक्टर रूम, 2 जनरल वार्ड, 7 स्पेशल रूम
- रोहित हॉस्पिटल, नवागांव- 1 डॉक्टर रूम, 1 जनरल वार्ड
- ज्योति वुमन एंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल, डिंडोली- 1 डॉक्टर रूम, 2 जनरल वार्ड आयुष प्रसूतिगृह एंड जनरल हॉस्पिटल, पर्वत गांव- 1 आईसीयू,
- 1 डॉक्टर रूम, 2 जनरल वार्ड, 5 स्पेशल रूम
- प्रेस हॉस्पिटल, पर्वत गांव- 1 आईसीयू, 1 ऑपरेशन थिएटर, 2 जनरल वार्ड, 5 स्पेशल रूम
- ब्रिज क्रॉस हॉस्पिटल, गीता नगर- 1 आईसीयू, 1 ऑपरेशन थियेटर, 2 जनरल वार्ड, 2 स्पेशल रूम
अठवा
- ओम वुमन चिल्ड्रन हॉस्पिटल, पार्ले पॉइंट- 11 रूम
- आयुष्मान चिल्ड्रन हॉस्पिटल, पेलेडियम कॉम्प्लेक्स- 6 रूम
- प्रिया हॉस्पिटल, आगम आर्केड- 3 रूम सील
- शाना मैटरनिटी एंड गायनिक हॉस्पिटल, आगम आर्केड- 4 रूम
- विद्या हॉस्पिटल, घोड़दौड़- 2 रूम
रांदेर
- साईं क्लिनिक, राज कॉर्नर कॉम्प्लेक्स- 1 डॉक्टर रूम
- देव क्लिनिक, राज कॉर्नर कॉम्प्लेक्स- 1 डॉक्टर रूम
- आस्था क्लिनिक, राज कॉर्नर कॉम्प्लेक्स- 1 डॉक्टर रूम
- आगम अस्पताल, राज कॉर्नर कॉम्प्लेक्स- 1 डॉक्टर रूम, 1 जनरल वार्ड
इन स्कूलों में फायर सेफ्टी नहीं, किया सील
- स्कूल जगह कार्रवाई
- ज्ञानोदय स्कूल गोड़ादरा-भक्ति नगर सोसायटी 18 क्लास रूम सील
- श्रेयस विद्यालय एके रोड-रूपाली सोसायटी पूरा सील
- केजी भीगुड़िया विद्यालय वराछा-तक्षशिला सोसायटी पूरा सील
- सनशाइन ग्लोबल स्कूल कतारगाम-अमरोली 8 क्लास रूम सील
- श्रीराम कुंवरबा विद्यालय कतारगाम-नीलकंठ सोसाइटी 18 क्लास रूम सील
नोटिस के बाद भी 77 स्कूलों ने नहीं ली एनओसी, कार्रवाई जारी
हम रात में कार्रवाई कर रहे हैं। शहर में 500 से अधिक अस्पतालों के पास फायर एनओसी नहीं है। जब तक ऊपर से कार्रवाई बंद करने का आदेश नहीं मिलता तब तक कार्रवाई जारी रहेगी। ज्यादातर अस्पतालों में मरीज होने से उनके ऑफिसर, खाली रूम, दवा काउंटर आदि को सील किया है।
सूरत में 563 स्कूलों के पास एनओसी नहीं था। हमने नोटिस दिए तो 486 ने एनओसी ले ली। 77 ने एनओसी नहीं ली। इन पर भी कार्रवाई जारी है।-दीपक माखीजानी, इंचार्ज चीफ फायर ऑफिसर


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें