हादसा:डीसी रोड पर तेज रफ्तार कार ने 4 स्कूटी और एक मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, 5 लोग जख्मी, दंपति गंभीर, कार चालक काबू: होशियारपुर
शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार ने डीसी रोड पर 4 स्कूटर और एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 5 लोग जख्मी हो गए, जिनमें एक दंपति की हालत गंभीर बनी है। तेज रफ्तार कार एक करियाना दुकान के सामने एक स्कूटी सवार दंपति को चपेट में लेने के बाद एकदम दुकान के सामने आकर रुक गई।
गनीमत रही कि दुकानदार का बचाव हो गया। इस दौरान कार चालक युवक को लोगों ने काबू कर सिटी पुलिस के हवाले कर दिया। करियाना दुकान के मालिक रमन बाली ने बताया कि अगर कार उनकी बाहर खड़ी स्कूटी और बाहर पड़े सामान से न टकराई होती तो काउंटर तोड़कर दुकान में घुस जाती। कार की टक्कर से मोहल्ला लालगढ़ रविदास नगर निवासी बीरा राम व पत्नी गंभीर जख्मी हो गए। दोनों स्कूटी पर घर लौट रहे
थे। उनको निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, बिजली विभाग में कार्यरत स्कूटी सवार कृष्ण गोपाल भी जख्मी हो गए। इसी तरह सरूप नगर के डॉ. अभिषेक वर्मा जाे बेटे को स्कूटी पर ट्यूशन छोड़ने जा रहे थे, जख्मी हाे गए। उक्त कार ने स्कूटी सवार एक महिला और पुरुष जो तहसील में काम करते हैं को भी चपेट में ले लिया, जिनको मामूली चोट आई।
गाड़ी की रजिस्ट्रेशन कर जालंधर से लौट रहा था चालक दीपक - थाना सिटी के एएसआई प्रितपाल सिंह ने बताया कि कार चालक दीपक निवासी सेफ्रोन सिटी को पकड़ लिया है। मामले की जांच की जा रही। वहीं, कार चालक दीपक ने बताया कि बताया कि वह लोगों के घरों में पेंटिंग का काम करता है और उसने कुछ दिन पहले ही कार जालंधर से खरीद थी, जिसकी रजिस्ट्रेशन करवाकर वह वापस घर लौट रहा था। कुछ लोगों के ने बताया कि कार चालक युवक ने रहीमपुर चौक में दो-तीन स्कूटी और मोटरसाइकिल सवारों को भी टक्कर मारी है।


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें