मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंचे:राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए आज दिल्ली में उद्याेगपतियाें के साथ बैठक करेंगे सीएम: रांची - AKB NEWS

मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंचे:राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए आज दिल्ली में उद्याेगपतियाें के साथ बैठक करेंगे सीएम: रांची


 दिल्ली में छह और सात मार्च काे न्यू झारखंड इंडस्ट्री एंड इंडस्ट्रियल पाॅलिसी पर बैठक हाेगी। इसमें भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन शुक्रवार शाम दिल्ली पहुंचे। इस बैठक में 50 से अधिक उद्याेगपतियाें काे बुलाया गया है।

बैठक का उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा, फूड प्राेसेसिंग, इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स एंड इंजीनियरिंग और टेक्सटाइल के क्षेत्र में पूंजी निवेश बढ़ाना है। बैठक में उद्याेगपतियाें से झारखंड सरकार की नई औद्याेगिक नीति पर सुझाव भी लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त केके खंडेलवाल, सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, उद्याेग सचिव पूंजा सिंघल और उद्याेग विभाग की टीम भी दिल्ली गई है।

 उद्याेग सचिव पूजा सिंघल ने कहा कि कई उद्याेगपति राज्य में निवेश के इच्छुक हैं। रविवार काे हाेटल ताज पैलेस में हाेने वाली बैठक में फिक्की के माध्यम से गारमेंट और अपैरल इंडस्ट्री से जुड़े उद्याेगपतियाें के साथ एमओयू होगा।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads