मिस्र में बड़ा हादसा:दो ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में 32 लोगों की मौत, 66 लोग घायल; दर्जनों एम्बुलेंस राहत कार्य में लगीं - AKB NEWS

मिस्र में बड़ा हादसा:दो ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर में 32 लोगों की मौत, 66 लोग घायल; दर्जनों एम्बुलेंस राहत कार्य में लगीं


 दक्षिणी मिस्र में दो ट्रेनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई और 66 लोग घायल हो गए। हादसा शुक्रवार को दक्षिणी मिस्र के सोहाग शहर में हुआ है। दुर्घटनास्थल पर दर्जनों एम्बुलेंस राहत कार्य में लगी हैं। 50 से अधिक घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिस्र में नहीं थम रहीं रेल दुर्घटनाएं
मिस्र की रेलवे प्रणाली में बुरी तरह से बनाए गए उपकरणों और खराब मैनेजमेंट का इतिहास रही है। आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि देश भर में 2017 में 1,793 रेल दुर्घटनाएं हुईं। 2018 में, दक्षिणी शहर असवान के पास एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई थी, जिससे कम से कम छह लोग घायल हुए और अधिकारियों को रेलवे चीफ को हटाना पड़ा। एक साल पहले, अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह के ठीक बाहर दो यात्री ट्रेनें टकराई थीं, जिसमें 43 लोग मारे गए थे।

2002 में हुई ट्रेन दुर्घटना में 300 से अधिक लोग मारे गए थे
मिस्र की सबसे घातक ट्रेन दुर्घटना 2002 में हुई थी, जब काहिरा से दक्षिणी मिस्र की ओर जा रही तेज रफ्तार ट्रेन में आग लगने से 300 से अधिक लोग मारे गए थे। 2016 में, काहिरा के पास दो ट्रेनें टकरा जाने से कम से कम 51 लोग मारे गए थे।

रेल प्रणाली को चलाने के लिए बजट की कमी
218 में राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सिसी ने कहा था कि सरकार के पास रेल प्रणाली को रन-डाउन ओवरहाल करने के लिए लगभग 250 बिलियन मिस्र पाउंड (लगभग 1 अरब रुपए) की कमी है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads