BREAKING NEWS
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
झारखंड में अब प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर साल 5 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। इसकी घोषणा सोमवार को CM हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान की। इसके साथ ही इसके अलावा निजी क्षेत्र में स्थानीय को 75 फीसदी आरक्षण के लाभ का ऐलान भी उन्होंने किया।
झारखंड के युवाओं को मिलेगा 5 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता:CM ने विधानसभा में की घोषणा, निजी क्षेत्र की कंपनियों में 75 फीसदी स्थानीय लोगों को मिलेगा आरक्षण: रांची
झारखंड में अब प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर साल 5 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। इसकी घोषणा सोमवार को CM हेमंत सोरेन ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान की। इसके साथ ही इसके अलावा निजी क्षेत्र में स्थानीय को 75 फीसदी आरक्षण के लाभ का ऐलान भी उन्होंने किया।
हेमंत सोरेन ने कहा कि 12 मार्च की कैबिनेट बैठक में 26 फैसले लिए गए थे। जिसमें कुछ निर्णय को सार्वजनिक कर रहा हूं। उन्होंने बैठक में तीन प्रस्तावों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तीसरा निर्णय गृह विभाग का है। इसके तहत सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित को एक लाख अनुदान की राशि दी जाएगी।
CM ने कहा-सरकार बनती-बिगड़ती है, व्यवस्था नहीं
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार कई उपलब्धियां देख रही है। और आगे भी इसी तरह से सरकार काम करेगी। 12 मार्च को कैबिनेट की बैठक हुई थी। जिसमें कुछ नीतिगत फैसले लिए गए थे। सरकार की तरफ से अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया गया था।
सार्वजनिक नहीं करने की वजह बजट सत्र का चलना है। सरकार सबसे पहले सदन में इन घोषणाओं को सार्वजनिक करना चाह रही थी। सरकार बनती और बिगड़ती रहती है। लेकिन व्यवस्था वही रहती है।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें