कोरोना से डरा शेयर बाजार:627 पॉइंट गिरकर 49,509 पर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी करीब 154 अंकों की गिरावट, HDFC बैंक का शेयर 4% गिरा : मुंबई - AKB NEWS

कोरोना से डरा शेयर बाजार:627 पॉइंट गिरकर 49,509 पर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में भी करीब 154 अंकों की गिरावट, HDFC बैंक का शेयर 4% गिरा : मुंबई


 ग्लोबल मार्केट में गिरावट के चलते घरेलू बाजार भी लाल निशान में कारोबार कर रहा है। BSE सेंसेक्स 576 अंकों की गिरावट के साथ 49,559.70 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में से 21 शेयरों में गिरावट है। HDFC और HDFC बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 4% की गिरावट है। निफ्टी भी 139 अंक नीचे 14,705.85 पर आ गया है। इसमें UPL का शेयर 3.6% ऊपर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बाजार में लगातार दो दिन की बढ़त दर्ज की गई।

निवेशक सबसे ज्यादा IT और बैंकिंग सेक्टर के शेयर बेच रहे हैं। गिरावट के चलते निफ्टी बैंक इंडेक्स 578 अंक नीचे 33,297.10 पर आ गया है। इसी तरह IT इंडेक्स भी 221 अंक नीचे आ गया है।

BSE पर 3,008 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें 1,425 शेयर बढ़त और 1,381 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 204.52 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 204.81 लाख करोड़ रुपए था।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए...

एशियाई बाजारों में हल्की गिरावट

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 39 अंक गिरकर 28,533 पर आ गया है।
  • चीन के शंघाई कंपोजिट 21 पॉइंट नीचे 3,435 पर कारोबार कर रहा है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 189 पॉइंट्स गिरकर 29,243 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया के कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स में 1% तक की बढ़त है।

अमेरिकी बाजार में गिरावट

टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली के चलते अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। डाओ जोंस इंडेक्स 104.41 पॉइंट गिरावट के साथ 33,067 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स 14 अंक गिरकर 13,045 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 12 अंक फिसलकर 3,958 अंकों पर आ गया है। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में 1-1% की बढ़त रही, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।

बाजार में लगातार दूसरे दिन खरीदारी
शेयर बाजार में 30 मार्च को लगातार दूसरे दिन जमकर खरीदारी हुई। BSE सेंसेक्स 1128 अंकों की बढ़त के साथ 50,136.58 पर और NSE निफ्टी भी 337 अंक ऊपर 14,845.10 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 769.47 करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2181.01 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।

शेयर मार्केट अपडेट LIVE...

12:51 PM सेंसेक्स 481 अंक ऊपर 49,654.95 पर और निफ्टी 111 अंक ऊपर 14,733.80 पर कारोबार कर रहा है।

10:36 AM सेंसेक्स 476 अंकों की गिरावट के साथ 49,660.01 पर और निफ्टी 115 अंक नीचे 14,730.20 पर कारोबार कर रहा है।

10:33 AM BSE मेटल इंडेक्स 1.5% की गिरावट के साथ 14508 अंकों पर कारोबार कर रहा है। हिंदुस्तान जिंक और NMDC के शेयरों में 3-3% नीचे आ गए हैं।

09:55 AM BSE सेंसेक्स 363 अंकों की गिरावट के साथ 49773 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में से 15 शेयरों में गिरावट है। HDFC बैंक का शेयर 3% नीचे आ गया है।

सोर्स - BSE
सोर्स - BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 87 अंकों की गिरावट के साथ 50,049.12 पर और निफ्टी 33 अंक ऊपर 14,811.85 पर खुला।

दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads