एलन मस्क की फ्लाइट में शामिल होने का मौका:8 यात्रियों को चांद पर फ्री में ले जाएंगे जापानी अरबपति युसाकू मेजावा, स्पेस फ्लाइट की 8 सीटें खरीदी : टोक्यो - AKB NEWS

एलन मस्क की फ्लाइट में शामिल होने का मौका:8 यात्रियों को चांद पर फ्री में ले जाएंगे जापानी अरबपति युसाकू मेजावा, स्पेस फ्लाइट की 8 सीटें खरीदी : टोक्यो


 एलन मस्क की 2023 में चांद पर जानी वाली स्पेसएक्स फ्लाइट के लिए जापान के अरबपति युसाकू मेजावा ने आम लोगों से नाम मांगे हैं। बकौल युसाकू, उन्होंने फ्लाइट की 8 सीटें खरीद लीं हैं, जिसमें वह चुने हुए लोगों को साथ ले जाना चाहते हैं।

जापान के फैशन टायकून युसाकू ने सोशल मीडिया पर एक लिंक भी शेयर किया है, जिसमें आवेदन की तमाम जानकारियां हैं। उन्होंने कहा है- ‘मैं चाहता हूं कि सभी प्रकार के बैकग्राउंड से लोग इस ट्रिप का हिस्सा बनें।’

युसाकू ने कहा है कि वे सभी लोगों की यात्रा के लिए भुगतान करेंगे। युसाकू के मुताबिक, ‘आवेदकों को दो मानदंड पूरे करने होंगे। वे जिस काम में भी हैं, उसे इस तरह आगे बढ़ाना होगा जिससे समाज और दूसरे लोगों की मदद हो सके।

साथ ही उन्हें अन्य सदस्यों का भी समर्थन करना होगा, जो समान आकांक्षाओं को रखते हैं।’ बता दें 2018 में युसाकू ने घोषणा की थी कि वे टिकट खरीदने वाले पहले प्राइवेट पैसेंजर हैं। हालांकि उन्होंने कितना भुगतान किया, ये नहीं बताया।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads