आइसलैंड में वोल्केनो टूरिज्म:800 साल बाद फटे ज्वालामुखी को देखने वाहनों की लगी चार किमी लंबी कतार, फोटोशूट भी करा रहे हैं लोग रेक्यावीक - AKB NEWS

आइसलैंड में वोल्केनो टूरिज्म:800 साल बाद फटे ज्वालामुखी को देखने वाहनों की लगी चार किमी लंबी कतार, फोटोशूट भी करा रहे हैं लोग रेक्यावीक


 यूरोपीय देश आइसलैंड में 800 साल बाद फटे ज्वालामुखी को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। लोग वाहन लेकर ज्वालामुखी के मुहाने तक पहुंच रहे हैं। लोग 1150 डिग्री सेल्सियस पर उबल रहे लावा के पास फोटोशूट करा रहे हैं। साइक्लिंग और स्टंट कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि ज्वालामुखी 19 मार्च को फटा था, तब से अब तक करीब 50 हजार लोग इसे देखने पहुंच चुके हैं। आलम ये है कि ज्वालामुखी तक पहुंचने वाली सड़क पर 4-4 किमी लंबी कतार लग रही है। लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

1150 डिग्री सेल्सियस पर उबल रहे लावा के पास लोग फोटोशूट करा रहे हैं।
1150 डिग्री सेल्सियस पर उबल रहे लावा के पास लोग फोटोशूट करा रहे हैं।
आइसलैंड की राजधानी रेक्यावीक में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद 32 किमी से लावे की नदी दिख रही है, इसकी यह तस्वीर ड्रोन से ली गई थी।
आइसलैंड की राजधानी रेक्यावीक में ज्वालामुखी विस्फोट के बाद 32 किमी से लावे की नदी दिख रही है, इसकी यह तस्वीर ड्रोन से ली गई थी।

घरों में रहने की दी गई थी चेतावनी
बता दें बीते कुछ हफ्तों में आइसलैंड में भूकंप के हजारों झटके आए थे, जिसके बाद मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी। हालांकि ज्वालामुखी रिहाइशी इलाके से काफी दूर है, इसलिए फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि का आशंका नहीं है, लेकिन लोगों को घर की खिड़कियां बंद रखने और घर में ही रहने की सलाह दी गई थी ताकि हवा में फैली गैस से नुकसान न हो।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads