युवतियाें का याैन शाेषण:नाैकरी का झांसा देकर युवतियाें काे बुलाता था प्रोग्राम मैनेजर, याैन शाेषण कर अश्लील वीडियाे बनाता था, पकड़ा गया: सिमडेगा - AKB NEWS

युवतियाें का याैन शाेषण:नाैकरी का झांसा देकर युवतियाें काे बुलाता था प्रोग्राम मैनेजर, याैन शाेषण कर अश्लील वीडियाे बनाता था, पकड़ा गया: सिमडेगा


 नाैकरी का झांसा देकर युवतियाें का याैन शाेषण करने और उसका अश्लील वीडियाे बनाने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के डिस्ट्रिक्ट प्राेग्राम मैनेजर (डीपीएम) राजीव कुमार काे पुलिस ने शनिवार काे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके पास से एक लैपटाॅप, तीन माेबाइल, एक कार्ड रीडर, तीन पेन ड्राइव और एक डीवीडी बरामद किए हैं। उसके कमरे काे सील कर दिया गया है। उसके खिलाफ स्वास्थ्य सचिवालय काे पत्र भेज दिया गया है। जिला यक्ष्मा विभाग के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रदीप कुमार काे डीपीएम का कार्यभार साैंपा गया है।

एसपी डॉ. शम्स तबरेज ने बताया कि 43 साल का राजीव कुमार बेराेजगार युवतियाें काे नाैकरी दिलाने के नाम पर सदर अस्पताल परिसर स्थित अपने सरकारी आवास पर बुलाता था। उससे याैन संबंध बनाता था। उसने कमरे में गुप्त कैमरा लगा रखा था, जिसमें अश्लील वीडियाे कैद हाे जाता था।

पुलिस उसे रंगेहाथ पकड़ने की काेशिश में थी, लेकिन इसकी भनक लगते ही वह शनिवार काे सिमडेगा से भाग निकला। लेकिन काेलेबिरा में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह आदित्यपुर हाउसिंग काॅलाेनी, जमशेदपुर का रहने वाला है। जमशेदपुर में उसकी पत्नी और बेटी रहती है। जबकि सिमडेगा में वह अपनी मां के साथ रहता था।

आरोपी प्राेग्राम मैनेजर (डीपीएम) राजीव कुमार।
आरोपी प्राेग्राम मैनेजर (डीपीएम) राजीव कुमार।

दाे दिन पहले लीक हुआ वीडियाे

एसपी के मुताबिक दाे दिन पहले 25 मार्च काे उसका एक वीडियो स्वास्थ्य कर्मियों के बीच लीक हाे गया था। इसकी सूचना मिली ताे उन्हाेंने डीपीएम काे गिरफ्तार करने की याेजना बनाई। इसके बाद राजीव कुमार के खिलाफ महिला थाने में कुछ पीड़ित युवतियाें ने मामला दर्ज कराया। इसकी भनक लगते ही वह सिमडेगा से भाग निकला, लेकिन कोलेबिरा में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एमबीए पास आराेपी पर पहले भी घाेटाले का केस

राजीव कुमार ने साइंस काॅलेज पटना से बायाेलाॅजी में स्नातक के बाद एमबीए किया। 2019 में वह बताैर डीपीएम साहेबगंज में तैनात था। वहां भी जिरियाबाड़ी थाने में उसके खिलाफ एनआरएचएम में नियुक्ति घाेटाले का केस दर्ज है। एनआरएचएम काे एनएचएम में बदले जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हर कार्यक्रम के संचालन का दायित्व डीपीएम पर हाेता है। इसमें काेविड टेस्ट और टीकाकरण तक शामिल है। उसका वेतन करीब 60 हजार रुपए है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads