मैदान में संवेदनहीनता:गोल्फ ग्राउंड में वार्मअप के दौरान नेशनल फुटबॉलर बेहोश, इलाज नहीं मिलने से मौत : धनबाद - AKB NEWS

मैदान में संवेदनहीनता:गोल्फ ग्राउंड में वार्मअप के दौरान नेशनल फुटबॉलर बेहोश, इलाज नहीं मिलने से मौत : धनबाद


 गाेल्फ ग्राउंड में शनिवार की सुबह 6:30 बजे वार्मअप के दाैरान जूनियर नेशनल फुटबाॅलर उमेश यादव उर्फ प्रेम की माैत हाे गई। वे 29 वर्ष के थे और भूदा महावीर नगर रानी राेड में रहते थे। बताया जा रहा है कि दाैड़ के पूर्व प्रेम वार्मअप कर रहे थे। इसी दौरान अचानक वे मैदान में गिर गए।

वे उसी अवस्था में 10 मिनट तक मैदान में पड़े रहे। बाद में उन्हें मैदान से उठाकर ट्रैक पर लाया गया। वहां भी 10 मिनट तक रखकर लोगों ने सीपीआर दी। उसके बावजूद चेतना नहीं लौटने पर उन्हें उपचार के लिए एशियन जालान अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकाें ने मृत घाेषित कर दिया। चिकित्सकाें ने हृदयगति रूकने से माैत हाेने का आशंका जाहिर की है।

चिकित्सक का वाहन चलाते थे फुटबॉलर उमेश

मृतक का माता-पिता का पूर्व में ही देहांत हाे चुका है। बड़े भाई रेलवे में हैं। मंझला भाई के साथ प्रेम रहता था। फुटबाॅल खिलाड़ी हाेने के साथ ही वे एक चिकित्सक का वाहन चालक के रूप में भी काम करते थे।

ऐसे में तुरंत एंबुलेंस को बुलाना चाहिए: डॉक्टर

घटना के समय ग्राउंड में लगभग 5 साै लोग माैजूद थे। लेकिन प्रेम को मदद नहीं मिली। लाेग उसे देखते और आगे बढ़ जाते। 20 मिनट तक प्रेम ग्राउंड पर ही पड़े रहे। समय पर उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। चिकित्सकाें का कहना है कि कार्डिएक अरेस्ट के मामले में व्यक्ति के पास कुछ महत्वपूर्ण सेकेंड्स ही होते हैं। जब एक व्यक्ति को सीवियर कार्डिएक अरेस्ट होता है तब तुरंत एम्बुलेंस को बुलाना चाहिए।

10 मिनट सीपीआर दी, लेकिन नहीं हुआ फायदा

गाेल्फ ग्राउंड में माॅनिंग वाॅक रहे पंकज ने बताया कि ग्राउंड में वार्मअप के दाैरान प्रेम गिर गए। कुछ देर तक वे पड़े रहे। कुछ लाेग मैदान से उठाकर ट्रैक पर ले अाए। प्रेम के गिरने की सूचना से माैके पर मौजूद लाेगाें की भीड़ जुट गई। लाेग वीडियाे बनाने में जुट गए। प्रेम के शरीर में किसी प्रकार की हलचल नहीं हाे रही थी। कुछ लाेगों ने उन्हें सीपीअार दी लेकिन फायदा नहीं हुअा। अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घाेषित कर दिया गया।

होमगार्ड में हुए थे चयनित, ज्वाइनिंग नहीं हुई थी

प्रेम फुटबाॅल खिलाड़ी थे। वह हमेशा स्टाॅपर के रूप में खेलते थे। वर्ष 2004-05 में प्रेम जूनियर नेशनल टीम में चयन के लिए आयोजित अंडर-19 कैंप में हिस्सा ले चुके थे, लेकिन क्वालिफाई नहीं कर पाए थे। वर्ष 2017 में वे हाेमगार्ड में चयनित हुए थे, लेकिन अभी तक ज्वाइनिंग नहीं हाे पाई थी। फिलहाल पुलिस लाइन क्लब से जुड़े थे।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads