BREAKING NEWS
JHARKHAND
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
झारखंड में प्रखंडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए राज्य में सर्वे कराएगी सरकार। घर-घर जाकर लोगों से उनकी परेशानियां जानेगी। इसके बाद प्रखंडों का निर्माण किया जाएगा। इसकी घोषणा गुरुवार को CM हेमंत सोरेन ने विधानसभा में की। जेएमएम विधायक लोबिन होंब्रम की तरफ से ध्यानाकर्षण के दौरान उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमलोगों की जो भौगोलिक स्थिति है। वह काफी उतार-चढ़ाव वाला है। प्रखंडों के बीच में काफी दूरियां है। इससे लोगों को परेशानी होती है। सीएम ने कहा कि राज्य में 5-7 पंचायत के भी प्रखंड हैं।
झारखंड में बनेंगे नए प्रखंड:विधानसभा में CM हेमंत सोरेन ने की घोषणा, कहा- राज्य में सर्वे का काम चल रहा, जरूरत के हिसाब से बढ़ाई जाएगी प्रखंडों की संख्या : रांची
झारखंड में प्रखंडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए राज्य में सर्वे कराएगी सरकार। घर-घर जाकर लोगों से उनकी परेशानियां जानेगी। इसके बाद प्रखंडों का निर्माण किया जाएगा। इसकी घोषणा गुरुवार को CM हेमंत सोरेन ने विधानसभा में की। जेएमएम विधायक लोबिन होंब्रम की तरफ से ध्यानाकर्षण के दौरान उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए CM हेमंत सोरेन ने कहा कि हमलोगों की जो भौगोलिक स्थिति है। वह काफी उतार-चढ़ाव वाला है। प्रखंडों के बीच में काफी दूरियां है। इससे लोगों को परेशानी होती है। सीएम ने कहा कि राज्य में 5-7 पंचायत के भी प्रखंड हैं।
राज्य के सभी प्लॉट की होगी यूनिक ID
विधानसभा में CM हेमंत सोरेन ने कहा कि जमीन से जुड़े मामलों का समाधान भी सरकार जल्द निकालेगी। BJP विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा की तरफ से ध्यानाकर्षण के समय उठाए गए मुद्दे का जवाब देते हुए CM ने कहा कि ऐसे मामलों के समाधान के लिए ही सरकार खतियान, प्लाॅट का यूनिक कोड बनाने जा रही है। अगले सत्र तक यह काम पूरा करने का लक्ष्य है। जमीन को चिन्हित करके सरकार विशेष मशीन लगा रही है।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें