शेयर मार्केट LIVE:सेंसेक्स 198 पॉइंट चढ़कर 50 हजार के करीब पहुंचा; निफ्टी भी 14800 के स्तर पर, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी : मुंबई
शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को हल्की बढ़त के साथ हुई। BSE सेंसेक्स 198 अंक ऊपर 49,970.10 पर कारोबार कर रहा है। बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों में खरीदारी है। सेंसेक्स में ICICI बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा 1-1% की बढ़त है। एक्सचेंज पर 2,812 शेयरों में कारोबार हो रहा है, जिसमें से 1,619 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे है।
NSE पर निफ्टी इंडेक्स भी 61 अंकों की बढ़त के साथ 14,797.65 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में अदाणी पोर्ट के शेयर में 3% से ज्यादा की बढ़त है। श्रीसीमेंट के शेयर में भी 2% से ज्यादा की बढ़त है। वहीं पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा गिरा। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी 428 अंकों की बढ़त के साथ 34,032.25 पर पहुंच गया है।
रिलायंस सिक्योरिटीज के स्ट्रैटेजी हेड बिनोद मोदी के मुताबिक देश में बढ़ते कोरोना के मामलों से निवेशक नर्वस हैं, जो मामलों में गिरावट आने तक जारी रह सकता है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है। इंटरनेशनल मार्केट ब्रेंट क्रूड 64.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
चीन और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में गिरावट
- हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स में 432 अंक यानी 1.50% की गिरावट है, इंडेक्स 28,452 पर आ गया।
- चीन के शंघाई कंपोजिट 40 अंकों की गिरावट के साथ 3,402 पर कारोबार कर रहा है।
- कोरिया के कोस्पी इंडेक्स और ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरीज में भी गिरावट है।
- जापान का निक्केई इंडेक्स 32 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 29,207 पर पहुंचा।
अमेरिकी बाजार में सपाट का कारोबार
US अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के पिछले दिनों भारी गिरावट के बाद अमेरिकी बाजारों में 22 मार्च को रिकवरी देखने को मिली। नैस्डैक इंडेक्स 1.23% ऊपर 13,377 अंकों पर बंद हुआ था। डाओ जोंस चढ़ाव इंडेक्स 103 पॉइंट चढ़कर 32,731 पर बंद हुआ है। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 27 अंक ऊपर 3,940 अंकों पर पहुंचा। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में उतार-देखने को मिली, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।
कल हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
शेयर बाजार में 22 मार्च को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। BSE सेंसेक्स 87 अंकों की गिरावट के साथ 49,771.29 पर और निफ्टी भी 7 अंक नीचे 14,736.4 पर बंद हुए। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 786.98 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 542.70 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।
शेयर बाजार अपडेट LIVE...
11:23 AM सेंसेक्स 218 अंकों की बढ़त के साथ 49,990.24 पर और निफ्टी 61 अंक ऊपर 14,797.65 पर कारोबार कर रहा है।
11:21 AM सरकारी बैंकों के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी है। NSE पर PSU बैंक इंडेक्स 2.4% की बढ़त के साथ 2,215 अकों पर कारोबार कर रहा है। इंडियन ओवरसीज बैंक और महाराष्ट्र बैंक के शेयरों में 6-6% की बढ़त है।
09:30 AM BSE सेंसेक्स 337 अंक ऊपर 50,109 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयरों में बढ़त है। इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और ICICI बैंक के शेयर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर हैं।
09:15 AM सेंसेक्स 104 अंक ऊपर 49,876.21 पर और निफ्टी 32 अंक ऊपर 14,768.55 पर खुला।
दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें