शेयर बाजार LIVE:सेंसेक्स 321 अंक चढ़कर 50,618 पर पहुंचा, बैंकिंग और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी: मुंबई
शेयर बाजार में बुधवार को अच्छी खरीदारी है। BSE सेंसेक्स 321 अंकों की बढ़त के साथ 50,618.44 पर कारोबार कर रहा है। ओवरऑल मार्केट की तेजी को मेटल और बैंकिंग शेयर लीड कर रहे हैं। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर SBI का शेयर है, जिसमें 1.59% की बढ़त है। इसी तरह निफ्टी इंडेक्स भी 131.60 अंक ऊपर 15,050.70 पर कारोबार कर रहा है।
BSE पर 2,091 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,520 शेयर बढ़त और 500 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसमें 183 शेयर एक साल के सबसे ऊंचे स्तर पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि 132 शेयरों में अपर सर्किट लगा है।
दुनियाभर के बाजारों में बढ़त
अमेरिकी बाजार भले ही कल गिरावट के साथ बंद हुआ, लेकिन दुनियाभर के अन्य शेयर बाजारों में खरीदारी है। जापान का निक्केई इंडेक्स 118 अंक चढ़कर 29,527 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स और चीन का शंघाई कंपोजिट 1-1% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। कोरिया का कोस्पी और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स में भी बढ़त है। इससे पहले यूरोप के बाजार भी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए थे।
US शेयर मार्केट में बिकवाली
अमेरिकी बाजारों में नैस्डैक इंडेक्स सबसे ज्यादा 230 अंक यानी 1.69% फिसलकर 13,358 पर बंद हुआ था। इसी तरह डाओ जोंस इंडेक्स 143 अंक और S&P 500 इंडेक्स 31.53 अंक नीचे बंद हुए थे। बाजार की गिरावट में एपल और टेस्ला के शेयर सबसे आगे रहे, जबकि मैटेरियल स्टॉक्स नए राहत पैकेज की उम्मीद ऊपर बंद हुए थे।
भारी विदेशी निवेश के चलते कल बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
मंगलवार को BSE सेंसेक्स 447.05 अंकों की बढ़त के साथ 50,296.89 पर और निफ्टी 157.55 अंक ऊपर 14,919.10 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 2,223.16 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 854.04 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
शेयर मार्केट अपडेट LIVE...
09:26 AM BSE मेटल इंडेक्स 2.61% की बढ़त के साथ 14,461 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में शामिम सभी मेटल शेयरों में बढ़त है, सबसे ज्यादा नेशनल एल्यूमीनियम का शेयर 6.18% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
09:24 AM सेंसेक्स इंडेक्स 403 अंकों की बढ़त के साथ 50,700 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर SBI का है, जिसमें 1.69% की बढ़त है। दूसरी ओर बजाज ऑटो और मारुति शेयरों में गिरावट है।
09:15 AM BSE सेंसेक्स 441.32 अंक ऊपर 50,738.21 पर और निफ्टी 145.3 अंक ऊपर 15,064.40 पर खुला।
दुनियाभर के शेयर बाजारों का हाल





Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें