लातेहार में हाजत से उग्रवादी फरार:शौच के बहाने हाजत से निकल भागा PLFI का एरिया कमांडर, आज ही वापस भेजा जाना था जेल बालूमाथ: (लातेहार) - AKB NEWS

लातेहार में हाजत से उग्रवादी फरार:शौच के बहाने हाजत से निकल भागा PLFI का एरिया कमांडर, आज ही वापस भेजा जाना था जेल बालूमाथ: (लातेहार)


 पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) का एरिया कमांडर कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान मंगलवार की सुबह बालूमाथ थाना के हाजत से फरार हो गया। सुबह वो शौच के बहाने से हाजत से बाहर निकला और थाना की बाउंड्री को कूद भाग निकला। कृष्णा की आज ही रिमांड अवधी पूरी होने के बाद वापस जेल भेजा जाना था। इधर, हाजत से फरार होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।

कृष्णा यादव उर्फ सुल्तान चान्हो थाना क्षेत्र निवासी करमटोली गांव का रहने वाला है। कृष्णा रांची के चान्हो, खलारी, बुढ़मू, लातेहर के बालूमाथ और चंदवा तक सक्रिय था। उसे 20 नवंबर 2020 को लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था।

बालूमाथ पुलिस ने कृष्णा को रिमांड पर लिया था। मंगलवार को उसकी रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जेल भेजा जाना था। पर इससे पहले ही वो फरार हो गया।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads