SBI लेकर आया खास ऑफर:योनो ऐप से पेमेंट और शॉपिंग करने पर मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट: नई दिल्ली - AKB NEWS

SBI लेकर आया खास ऑफर:योनो ऐप से पेमेंट और शॉपिंग करने पर मिलेगा 50% तक का डिस्काउंट: नई दिल्ली


 देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक बार फिर Yono (योनो) ऐप से शॉपिंग करने पर कैशबैक का ऐलान किया है। यह ऑफर गुरुवार यानी 4 मार्च से शुरू होगा जो 7 मार्च तक चलेगा। SBI ने बताया है कि कैशबैक पाने के लिए ग्राहक को तय नियम और शर्तों का पालन करना होगा। पिछले कुछ महीनों से हर महीने की शुरुआत में SBI ऐसा ही स्पेशल ऑफर दे रहा है।

4 दिन का स्पेशल ऑफर
SBI ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी है कि 4 से 7 मार्च तक उसका स्पेशल ऑफर चलेगा। इस दौरान Yono ऐप से पेमेंट करने पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। SBI के कैशबैक ऑफर का फायदा कई नामी-गिरामी ब्रांड्स पर मिलेगा। अमेजन, अपोलो, EMT, ओयो, रेमंड और वेदांतू का पेमेंट SBI योनो ऐप से करने पर आपके बहुत से पैसे बच जाएंगे।

योनो ऐप पर मिल रहे ये ऑफर

  • योनो ऐप के जरिए अमेजन पर अगर आप शॉपिंग कर रहे हैं तो उसका पेमेंट योनो के जरिए करें. इससे आपको एक्सट्रा 7.5% का कैशबैक मिलेगा।
  • ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip.com के जरिए फ्लाइट टिकट्स, होटल्स, बस टिकट्स और हॉलिडे पैकेज बुक कराने पर 850 रुपए तक की छूट मिलेगी।
  • ऑनलाइन डॉक्टर और फॉर्मेसी ऐप के जरिए डॉक्टर्स को दिखाने या दवाइयां खरीदने के लिए योनो के जरिए भुगतान करने पर 20% तक की छूट मिलेगी।
  • कपड़ों की शॉपिंग के लिए अगर आपने रेमंड के कपड़े पसंद किए हैं तो इसके लिए योनो के जरिए पेमेंट करने पर 20% तक की छूट मिलेगी।
  • वेदांतु के जरिए कुछ सीख रहे हैं तो उसका पेमेंट अगर योनो से कर रहे हैं को 50% के साथ 25% का अतिरिक्त ऑफर मिलेगा।
  • ओयो होटल्स की बुकिंग के लिए योनो ऐप से पेमेंट करने पर 50% का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा।

49 करोड़ ग्राहक हैं SBI के
SBI के पास 49 करोड़ ग्राहक हैं। उसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोजाना 4 लाख ट्रांजेक्शन होते हैं। वर्तमान में हालांकि 55% ट्रांजेक्शन डिजिटल चैनल से ही हो रहा है। इसमें से आधा ट्रांजेक्शन योनो पर होता है। इसके योनो पर 2.76 करोड़ ग्राहक हैं।

2017 में लॉन्च हुआ था योनो ऐप
योनो ऐप SBI की डिजिटल बैंकिंग ऐप है, जिसे 24 नवंबर 2017 को लॉन्च किया गया था। योनो बैंकिंग, लाइफस्टाइल, बीमा, निवेश और खरीदारी की जरूरतों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन है।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads