कोरोना की रफ्तार तेज:सात माह का रिकॉर्ड टूटा, राज्य में एक दिन में मिले 1882 संक्रमित : रांची - AKB NEWS

कोरोना की रफ्तार तेज:सात माह का रिकॉर्ड टूटा, राज्य में एक दिन में मिले 1882 संक्रमित : रांची


 कोरोना संक्रमितों के इलाज में रेमडेसिविर इंजेक्शन एंटीडोज का काम करता है। फेफड़ों में फैले संक्रमण को तेजी से ठीक करता है। लेकिन परेशानी यह है कि रेमडेसिविर बाजार से गायब हो चुका है। वहीं कम सप्लाई के कारण शहर के अधिकांश प्रमुख अस्पतालों में गुरुवार को इसका स्टॉक जीरो हो गया। गंभीर रूप से बीमार संक्रमितों के परिजन रेमडेसिविर के लिए बड़े स्टॉकिस्ट और कालाबाजारियों के पास ढूंढ़ते रहे।

इस बारे में औषधि निदेशालय के ड्रग इंस्पेक्टर रामकुमार झा ने बताया कि पूरे राज्य में हर दिन 2000 से अधिक संक्रमितों को रेमडेसिविर की जरूरत है। स्टॉक की कमी के कारण सिर्फ 600-700 संक्रमितों को ही इंजेक्शन मिल पा रहे हैं। इधर, कोवैक्सीन के दो लाख डोज गुरुवार को केंद्र सरकार से झारखंड को मिले। वहीं कोविशील्ड के 10 लाख डोज शुक्रवार को मिल जाएंगे। इस बीच राज्य में 1882 पॉजिटिव मरीज मिले।

कोवैक्सीन से सिर्फ बूस्टर डोज दिए जाएंगे, कोविशील्ड के 10 लाख डोज केंद्र से आज मिलेंगे

  • 06 प्रमुख अस्पताल में रेमडेसिविर के सिर्फ 105 डोज ही हैं उपलब्ध
  • 02 हजार से अिधक गंभीर मरीजों को रोज लगना है इंजेक्शन, 700 को लग रहा

रांची में 216 दिन बाद पहली बार सर्वाधिक 858 संक्रमित

कोरोना की पहली लहर की तरह फिर से संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 216 दिन बाद गुरुवार को एक साथ 1882 पाॅजिटिव मिले। इनमें अकेले रांची के 858 संक्रमित हैं। लगभग सात महीने पहले राज्य में एक दिन में 1774 संक्रमित मिले थे। अचानक संक्रमण के मामले बढ़ने से झारखंड में संक्रमण दर बढ़कर 6.58 फीसदी पहुंच चुकी है। रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम में 204 पॉजिटिव मिले। वहीं धनबाद में 91 संक्रमितों की पहचान हुई।

मेकॉन के सीनियर जीएम संजय सेन गुप्ता की कोरोना से मौत

मेकॉन के सीनियर जनरल मैनेजर संजय सेन गुप्ता (57) की कोरोना से मौत हो गई। वे सैमफोर्ड अस्पताल में 27 मार्च से भर्ती थे। उनकी मौत गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट से हो गई।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads