BREAKING NEWS
INTERNATIONAL
TOP BUZZ NEWS
TOP STORIES
मिस्र में शनिवार रात शाही परेड निकाली गई। यह परेड खास थी, क्योंकि इसमें कोई राष्ट्रपति नहीं, बल्कि 3000 साल पुरानी 22 ममी शामिल थीं। जिन्हें राजधानी काहिरा से 8 किमी दूर नेशनल म्यूजियम में ले जाया गया। परेड शुरू होने से पहले ममियों की 21 तोपों की सलामी दी गई।
मिस्र की ऐतिहासिक शाही परेड:21 तोपों की सलामी के बाद 22 ममी की परेड, 3000 साल पुरानी हैं ये ममी, इनमें 18 राजा और 4 रानियां शामिल : काहिरा
मिस्र में शनिवार रात शाही परेड निकाली गई। यह परेड खास थी, क्योंकि इसमें कोई राष्ट्रपति नहीं, बल्कि 3000 साल पुरानी 22 ममी शामिल थीं। जिन्हें राजधानी काहिरा से 8 किमी दूर नेशनल म्यूजियम में ले जाया गया। परेड शुरू होने से पहले ममियों की 21 तोपों की सलामी दी गई।
फिर भव्य लाइट-म्यूजिक कार्यक्रम के दौरान म्यूजियम पहुंचाया गया। इन ममियों में 18 राजा और 4 रानियों की ममी हैं। इनमें राजा रामसेस द्वितीय, सेती प्रथम, रानी हटशेपसूट आदि शामिल हैं। इस परेड के दौरान लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए।
- काहिरा स्थित म्यूजियम में ममियों को एक साथ रखने से पर्यटक उन्हें एक ही जगह देख सकेंगे।
- आर्थिक संकट से जूझ रही सरकार को उम्मीद है कि ममी देखने पर्यटक आएंगे और देश की आय बढ़ेगी।
नए संग्रहालय को 18 अप्रैल से आम जनता के लिए खोला जाएगा
ममियों को आम जनता के सामने परेड के दौरान सुनहरे रंग के कैरिएज (वाहन) में रखा गया। इस दौरान सड़कों पर झटकों से ममी को नुकसान न पहुंचे इसके लिए कैरिएज में शॉक-एब्जॉर्वर भी लगाए गए।
काहिरा में इजिप्टोलॉजी की प्रोफेसर और ममी बनाने की विशेषज्ञ सलीमा इकराम कहती हैं कि इन ममियों को पहले से कई गुना बेहतर संदूकों में रखा जाएगा। नमी और तापमान को नियंत्रित की व्यवस्था होने से इनको और लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। पुराने संग्रहालय में ऐसी व्यवस्था नहीं थी।
Previous article
Next article


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें