स्कूल इन ‘फ्रेश एयर’:3 से 12 साल तक के बच्चों की क्लासेस बीच पर लगाई जा रही, ताकि उनके दिमागी बोझ को कम कर पढ़ाया जा सके: मर्सिया - AKB NEWS

स्कूल इन ‘फ्रेश एयर’:3 से 12 साल तक के बच्चों की क्लासेस बीच पर लगाई जा रही, ताकि उनके दिमागी बोझ को कम कर पढ़ाया जा सके: मर्सिया


 समुद्री किनारा, लहरों का शोर और मंद-मंद चल रही हवा के बीच चल रही क्लास। ये किसी फिल्म का नजारा नहीं बल्कि स्पेन का स्कूल है, जिसने बीच (समुद्री तट) पर क्लासेस लगानी शुरू की हैं। ताकि लंबे समय बाद स्कूल पहुंचे बच्चे खुली हवा में सांस ले सकें और दिमागी बोझ को खत्म कर सकें। स्पेन के मर्सिया स्थित निजी स्कूल ने ‘फ्रेश एयर’ नाम की पहल शुरू की है।

इसके तहत 3 से 12 साल तक के बच्चों की क्लासेस बीच पर लगाई जा रही हैं। यहां पढ़ाई के साथ-साथ, महामारी और उससे होने वाले नुकसान व फायदों के बारे में बताया जा रहा है। अंग्रेजी के शिक्षक जुआन फ्रांसिस्को मार्टिनेज ने बताया कि बीच किनारे पढ़ने पर बच्चों को बहुत मजा आ रहा है। वे पढ़ाए गए पाठ को भी जल्दी सीख रहे हैं।

समुद्री तट पर लगी क्लासेस में बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया जा रहा है। 20 मिनट की क्लास के बाद नई-नई एक्टिविटी कराई जा रही हैं। मछलियां पकड़ना और जाल फेंकना भी सिखाया जा रहा है।

बच्चों को लाइव क्लासेस दी जा रही हैं। कार्टून कैरेक्टर और कहानियों के माध्यम से उन्हें पढ़ाया जा रहा है। शिक्षकों का मानना है कि बच्चे कहानियों से जल्दी सीखते हैं। उन्हें पढ़ाने के लिए यह तरीका कारगर साबित हो रहा है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads