केयरिंग हसबैंड:अभिनव शुक्ला ने इंजीनियर दोस्तों की मदद से डिलीट करवा दी वेबसाइट, रुबीना दिलैक का नंबर सार्वजनिक किया था - AKB NEWS

केयरिंग हसबैंड:अभिनव शुक्ला ने इंजीनियर दोस्तों की मदद से डिलीट करवा दी वेबसाइट, रुबीना दिलैक का नंबर सार्वजनिक किया था


बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक का नंबर एक वेबसाइट ने लीक कर दिया था। जिसके बाद रुबीना के पति अभिनव शुक्ला ने अपने इंजीनियर दोस्तों की मदद से उस वेबसाइट को ही डिसेबल कर दिया है। इस बात की जानकारी अभिनव ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।

दोस्तों की मदद से किया कारनामा
अभिनव शुक्ला ने अपने इंजीनियर दोस्तों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा- एक वेबसाइट ने गैरकानूनी रूप से कई सारी एक्ट्रेसेस का नंबर शेयर किया था, उसे डिसेबल कर दिया गया है। शुक्रिया उन सभी इंजीनियर दोस्तों का। इंजीनियर्स से पंगा नहीं लेना। और हां, उन सभी का धन्यवादों का स्वागत, जो आने वाले हैं।

100 से ज्यादा सेलेब्स के नंबर अपलोड थे
अभिनव ने बताया कि रुबीना को लगातार पूरी दुनिया से मैसेज और फोन कॉल्स आ रहे थे। मैंने अपने कॉलेज के इंजीनियर दोस्तों से मदद मांगी और इस वेबसाइट को रिमूव कर दिया। मैंने उनसे यह बताया और उन्होंने 3 दिन में पेज को डिलीट कर दिया है। उस पर करीब 100 से ज्यादा सेलेब्स के नंबर थे।

इंजीनियरिंग स्टूडेंट रहे हैं अभिनव

अभिनव शुक्ला की इंजीनियरिंग स्किल बिग बॉस हाउस में भी देखने मिली थी। उस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था लेकिन दर्शकों ने उनके इस नॉलेज की काफी सराहना की थी। बात अगर अभिनव की क्वालिफिकेशन की करें तो वे पंजाब यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रॉनिक्स डिविजन से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads