लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल महंगे हुए:राजस्थान और मध्यप्रदेश में 102 रुपए पर पहुंचा पेट्रोल, महाराष्ट्र में भी 100 रुपए लीटर हुआ : नई दिल्ली - AKB NEWS

लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल महंगे हुए:राजस्थान और मध्यप्रदेश में 102 रुपए पर पहुंचा पेट्रोल, महाराष्ट्र में भी 100 रुपए लीटर हुआ : नई दिल्ली


 सरकारी तेल कंपनियों ने आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 52 पैसे महंगा होकर 90.99 और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 81.42 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। देश में सबसे महंगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। यहां पेट्रोल 101.85 रुपए और डीजल 94.05 रुपए प्रति लीटर है। आने वाले दिनों में भी इनके बढ़ते दामों से राहत की उम्मीद नहीं है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहरपेट्रोल (रुपए/लीटर)डीजल (रुपए/लीटर)
श्रीगंगानगर101.8594.05
अनूपनगर101.5792.06
परभणी99.7289.43
भोपाल98.9989.68
जयपुर97.3689.92
मुंबई97.3488.49
दिल्ली90.9981.42

आने वाले दिनों में 3 रुपए तक महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल
पिछले दो महीने से देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव चल रहे थे। इसलिए, पिछले महीने कच्चा तेल महंगा होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हालांकि, इस बीच कच्चा तेल सस्ता होने के बाद चार किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। अब चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने लगे हैं।

इस साल फरवरी में कच्चे तेल का दाम 61 डॉलर प्रति बैरल था, जो मार्च में 64.73 डॉलर पर आ गया। अभी ये ये 69 डॉलर के करीब पर बिक रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 से 3 रुपए का इजाफा हो सकता है।

पेट्रोल की कीमत का 60% हिस्सा टैक्स का
पेट्रोल की कीमतों में 60% हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54% होता है( पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपए प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपए प्रति लीटर है। इसके बाद राज्य सरकारें इस पर अपने हिसाब से वैट और सेस वसूलती हैं, जिसके बाद इनका दाम बेस प्राइज से 3 गुना तक बढ़ गया है।


रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों बदलाव करती हैं।

पेट्रोल-डीजल का का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमरों को RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता 'HPPrice' लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर आज का भाव पता कर सकते हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads