2 जून तक झारखंड वापस आ सकते हैं शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, चेन्नई के MGM हॉस्पिटल से मिली छुट्टी - बोकारो - AKB NEWS

2 जून तक झारखंड वापस आ सकते हैं शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, चेन्नई के MGM हॉस्पिटल से मिली छुट्टी - बोकारो


  झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो गुरुवार को चेन्नई के MGM हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गये हैं. फिलहाल अगले और 10 दिनों तक चेन्नई में ही रुके रहेंगे. चिकित्सक उन्हें घर भेजने से पहले किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं.

 संभावना है कि शिक्षा मंत्री आगामी 2 जून तक झारखंड वापस लौट सकते हैं.

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के पुत्र अखिलेश महतो और मंत्री के आप्त सचिव लोकेश्वर महतो ने बताया कि मंत्री जगरनाथ महतो पूरी तरह स्वस्थ हो गये हैं. 25 मई को कुछ जांच चिकित्सकों द्वारा की जायेगी. जिसके कारण वह तुरंत लौट नहीं पा रहे हैं.

 बताया कि चिकित्सकों ने झारखंड लौटने के बाद कामकाज करने की भी इजाजत दी है. अब वे पूरी तरह से ठीक हैं. उन्हें फिलहाल किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं है. अभी वे खुद से टहलना, व्यायाम व बेहतर ढंग से भोजन ले रहे है.

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads